Edited By Tanuja,Updated: 21 Apr, 2026 05:27 PM

California के टेमेकुला में एक हॉट एयर बलून को आपात स्थिति में घर के आंगन में उतारना पड़ा। बलून में 13 लोग सवार थे। पायलट ने कम ईंधन और कमजोर हवाओं के चलते सुरक्षित लैंडिंग की। किसी को चोट नहीं आई।
International Desk: दक्षिणी कैलिफोर्निया में एक हॉट एयर बलून को आपात स्थिति में एक घर के परिसर में उतारना पड़ा, जिसमें 13 लोग सवार थे। यह घटना शनिवार को हुई जब एक विशाल हॉट एयर बलून, जिसमें पायलट और यात्री सवार थे, टेमेकुला के एक घर की संकरी घास वाली पट्टी पर बिल्कुल सही तरीके से उतारा गया। घर के मालिक हंटर पेरिन के मुताबिक उन्हें इन मेहमानों के आने की सूचना तब मिली जब एक पड़ोसी ने इसकी जानकारी दी।
पेरिन ने 'केएबीसी-टीवी' को बताया, "मैंने स्लाइडिंग कांच का दरवाजा खोला और पाया कि मेरे घर के आंगन में 13 लोगों से भरी एक टोकरी है!" उसने कहा, "पायलट बहुत माहिर था। बलून न तो किसी चीज से टकराया, न ही कोई घायल हुआ।" ब्रियाना अवालोस, जो अपने पति के साथ शादी की दसवीं सालगिरह मनाने के लिए बलून पर सवार हुई थीं, ने बताया कि पायलट ने यात्रियों को सूचित किया कि कम ईंधन और कमजोर हवाओं के कारण उसे आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ेगी।