एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, माता वैष्णो देवी से लौटते वक्त हुआ हादसा

Edited By Updated: 30 Apr, 2026 09:26 PM

five members of the same family die

राजस्थान में अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में एक कार में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों सहित छह लोगों की मौत हो गई।

नेशनल डेस्क : राजस्थान में अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में एक कार में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों सहित छह लोगों की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर बुधवार रात लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाना में मौजपुर चैनल पर कार में लगी आग की हुई घटना में चालक विनोद ने भी आज जयपुर के एसएमएस अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 90 प्रतिशत तक झुलस गया था। इसके बाद हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है।

उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के श्योपुर के चैनपुरा गांव निवासी एक परिवार वैष्णो देवी दर्शन करने गया तो वापसी में यह हादसा हो गया। इससे पहले दुर्घटना के बाद कार में आग लगने से पांच लोगों की रात को ही जलकर मौत हो गई थी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!