दिल्ली पुलिस ने बरामद की दिल्ली दंगे के आरोपी शाहरुख की कार

Edited By Yaspal,Updated: 05 Mar, 2020 07:32 PM

delhi police recovered shah rukh s car of delhi riot accused

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शाहरुख की वो कार बरामद कर ली है, जिसमें वो दिल्ली हिंसा में फायरिंग के बाद फरार हुआ था। इसके अलावा क्राइम ब्रांच की टीम उसे कर शामली लेकर गई थी। शाहरुख को उन जगहों पर ले जाया गया, जहां वो फरार होने के दौरान रुका था।...

नेशनल डेस्कः दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शाहरुख की वो कार बरामद कर ली है, जिसमें वो दिल्ली हिंसा में फायरिंग के बाद फरार हुआ था। इसके अलावा क्राइम ब्रांच की टीम उसे कर शामली लेकर गई थी। शाहरुख को उन जगहों पर ले जाया गया, जहां वो फरार होने के दौरान रुका था। अभी तक क्राइम ब्रांच की टीम शाहरुख का मोबाइल और पिस्तौल बरामद नहीं कर पाई है।

क्राइम ब्रांच के सूत्रों के अनुसार कार शाहरुख के चाचा के लड़के की है। आपको बता दें कि दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान पुलिस पर पिस्टल तानने वाला और फायरिंग करने के आरोपी शाहरुख को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था। वो फिलहाल 4 दिन की पुलिस रिमांड में है।

बता दें कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने शाहरुख को बुधवार को उत्तर प्रदेश के शामली से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच की टीम उसे दिल्ली लेकर आई, जहां उसे स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने शाहरुख को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

दिल्ली पुलिस की पूछताछ में शाहरुख ने बताया कि वो मॉडल बनना चाहता था। उसने दिल्ली हिंसा में गुस्से में आकर फायरिंग की। उसने यह भी बताया कि फायरिंग के बाद वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जाने वाला था। हालांकि दिल्ली हिंसा में गोलीबारी के बाद शाहरुख ने कई लोकेशन बदली। वह पहले पंजाब, हरियाणा और फिर बरेली पहुंचा। इसके बाद वह शामली आया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!