Edited By Anu Malhotra,Updated: 27 May, 2026 02:30 PM

Delhi Ration Card: दिल्ली में राशन कार्ड बनवाने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। सरकार ने नए राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया को फिर से शुरू कर दिया है। अब आवेदन करने के लिए किसी सरकारी दफ्तर में जाने की जरूरत नहीं होगी,...
Delhi Ration Card: दिल्ली में राशन कार्ड बनवाने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। सरकार ने नए राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया को फिर से शुरू कर दिया है। अब आवेदन करने के लिए किसी सरकारी दफ्तर में जाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि पूरी प्रक्रिया डिजिटल कर दी गई है।
पूरी आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है, जिससे नागरिक घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप की मदद से आवेदन कर सकते हैं। सरकार ने इसके लिए e-District Portal को इस्तेमाल में लाया है, जिससे आवेदन करना पहले की तुलना में ज्यादा आसान और तेज हो गया है। यह कदम खासतौर पर गरीब और मध्यम आय वर्ग के परिवारों के लिए राहत लेकर आया है, जो सरकारी राशन योजना से जुड़ना चाहते हैं।नागरिक अब e-District Delhi Portal के जरिए घर बैठे ही राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह सुविधा खासतौर पर उन परिवारों के लिए फायदेमंद है जो लंबे समय से इस योजना का लाभ लेने का इंतजार कर रहे थे।
जरूरी दस्तावेज
राशन कार्ड के लिए आवेदन करते समय कुछ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होते हैं। इनमें शामिल हैं:
-आधार कार्ड
-निवास प्रमाण पत्र
-परिवार के सभी सदस्यों का विवरण
-आय प्रमाण पत्र
इन दस्तावेजों के आधार पर ही आवेदन की जांच और मंजूरी दी जाती है।
eligibility और income limit में बदलाव
सरकार ने पात्रता नियमों में भी संशोधन किया है। पहले केवल वे परिवार इस योजना के लिए योग्य थे जिनकी सालाना आय 1 लाख रुपये तक थी। अब इस सीमा को बढ़ाकर 1.20 लाख रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा, भविष्य में इस आय सीमा को 2.5 लाख रुपये तक बढ़ाने की संभावना भी जताई जा रही है, जिससे मध्यम वर्गीय परिवार भी इस योजना से जुड़ सकते हैं और सस्ते राशन का लाभ उठा सकेंगे।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे:-
1. पोर्टल खोलें:
e-District Delhi Portal पर जाएं और नया अकाउंट बनाएं (यदि पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं है)
2. लॉगिन करें:
अपनी User ID और पासवर्ड से लॉगिन करें
3. फॉर्म भरें:
‘Apply Online’ सेक्शन में जाकर राशन कार्ड का आवेदन फॉर्म खोलें
4. जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें:
सभी जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें
5. सबमिट करें:
फॉर्म जमा करने के बाद एक Acknowledgement Slip मिलेगी, जिसे सुरक्षित रखें
आवेदन सबमिट करने के बाद उम्मीदवार e-District Delhi Portal पर जाकर ‘Track Application Status’ विकल्प के जरिए अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं।