Delhi Bus Gangrape: दिल्ली में एक बार फिर चलती प्राइवेट बस में गैंगरेप, बस ड्राइवर और कंडक्टर बने हैवान

Edited By Updated: 14 May, 2026 08:47 AM

delhi bus gangrape delhi crime news private bus crime rani bagh case

Delhi Bus Gangrape: देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई। गुरुवार को एक महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ एक प्राइवेट बस में गैंगरेप किया गया। शिकायत मिलते ही दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया...

Delhi Bus Gangrape: देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई। गुरुवार को एक महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ एक प्राइवेट बस में गैंगरेप किया गया। शिकायत मिलते ही दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले में दो आरोपियों ( बस ड्राइवर और कंडक्टर) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई बस को भी जब्त कर लिया है।
 
पुलिस के अनुसार, पीड़िता को रानी बाग इलाके से बस में बैठाया गया था। आरोप है कि इसके बाद आरोपी महिला को बस में लेकर नांगलोई इलाके की तरफ गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद महिला ने पुलिस से संपर्क कर पूरी जानकारी दी।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने रानी बाग थाने में केस दर्ज किया और जांच शुरू की। शुरुआती जांच के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले में सभी जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। साथ ही पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की भी जांच कर रही है। इस घटना के सामने आने के बाद दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!