पोर्न देखने में दिल्ली वाले सबसे आगे

Edited By Updated: 07 Apr, 2016 03:32 PM

delhi top in watching porn sites

हमारे देश में बहुत से ऐसे लोग हैं जो पोर्न साइट्स देखना काफी पसंद करते हैं। इनमें से अधिकतर लोग छिपछिपकर ऐसी साइट्स पर वीडियो अपलोड करके उन्हें देखते हैं।

नई दिल्ली : हमारे देश में बहुत से ऐसे लोग हैं जो पोर्न साइट्स देखना काफी पसंद करते हैं। इनमें से अधिकतर लोग छिपछिपकर ऐसी साइट्स पर वीडियो अपलोड करके उन्हें देखते हैं। हाल ही में एक सर्वे में यह बात सामने आई है कि दिल्ली में इंटरनेट यूजर्स सबसे अधिक पोर्न साइट्स देखते हैं। सर्वे के लिए एक पोर्न वेबसाइट से ही इस संबंध में कई तरह के सवाल पूछे गए। उन्हीं सवालों के आधार पर सर्वे की रिपोर्ट तैयार की गई। रिपोर्ट बताती है कि दिल्ली में पोर्न साइट्स का ट्रैफिक करीब 40 फीसदी है। दिल्ली के साथ कोलकाता के बाशिंदों की बात करें तो औसतन 9.29 मिनट तक ऐसी पोर्न साइट्स देखी जाती हैं। यह समय राष्ट्रीय औसत से भी 31 फीसद ज्यादा है। 
 
 
तीन और शहरों में किया गया सर्वे
पोर्न देखने क ा अधिक चलन मेट्रो शहरों में है। दिल्ली और कोलकाता के अतिरिक्त चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद में इन साइट्स पर अधिक इंटरनेस यूजर्स देखे गए हैं, दिल्ली को लेकर एक और हैरानीजनक बात यह सामने आई है कि यहां पर करीब 46 फीसद लोग सबसे पहले इंटरनेट पर पोर्न साइट्स ही सर्च करते हैं। चेन्नई की बात करें तो तमिल पोर्न साइट्स को अधिक सर्च किया जाात है। चेन्नई में पॉर्न देखने का समय भी सबसे कम करीब 7.52 सेकंड है, जबकि राष्ट्रीय औसत 8.58 सैकेंड है। चेन्नई के लोगों को हेंटाई और जापानीज एनीमेटेड पोर्न देखना पसंद है। लोगों को सनी लियोन, मियां खलीफा, टीवी स्टार किम कारदाशियां और लिसा एन्न (रिटायर)  को देखना सबसे ज्यादा पसंद है।  

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!