Delhi air pollution: दिल्ली का प्रदूषण फिर 'डेंजर' लेवल पर! सांस लेना मुश्किल, 18 इलाकों का AQI 400 के पार, देखें लिस्ट

Edited By Updated: 13 Dec, 2025 10:39 AM

delhi s pollution levels are back in the danger zone breathing is difficult

दिल्ली-NCR में एक बार फिर प्रदूषण ने खतरनाक स्तर छू लिया है। शनिवार सुबह कोहरे और धुंध के साथ राजधानी पर प्रदूषण की मोटी परत छाई रही।

नेशनल डेस्क: दिल्ली-NCR में एक बार फिर प्रदूषण ने खतरनाक स्तर छू लिया है। शनिवार सुबह कोहरे और धुंध के साथ राजधानी पर प्रदूषण की मोटी परत छाई रही। कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार दर्ज किया गया, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

18 इलाकों में AQI 400 पार, वजीरपुर सबसे प्रदूषित
समीर ऐप के मुताबिक सुबह 6 बजे दिल्ली का ओवरऑल AQI 387 दर्ज किया गया, जो ‘खतरनाक’ श्रेणी में आता है। राजधानी के करीब 18 इलाके डार्क रेड जोन में पहुंच चुके हैं, जहां AQI 400 से ज्यादा है। वजीरपुर सबसे प्रदूषित इलाका रहा, जहां AQI 443 रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा विवेक विहार, आनंद विहार, जहांगीरपुरी, अशोक विहार, रोहिणी और बवाना जैसे इलाकों में भी हालात बेहद खराब बने हुए हैं।


दिल्ली के 11 सबसे प्रदूषित इलाके
इलाका    एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI)
विवेक विहार    437
आनंद विहार    434
जहांगीरपुरी    439
अशोक विहार    431
रोहिणी    434
DTU    427
नरेला    425
नेहरू नगर    421
सोनिया विहार    427
बवाना    424
चांदनी चौक    412


रेड जोन में भी कई इलाके, सेहत पर दिख रहा असर
दिल्ली के करीब 22 इलाके रेड जोन में हैं, जहां AQI 300 से 400 के बीच रिकॉर्ड किया गया। जहरीली हवा का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है और अस्पतालों में सांस से जुड़ी शिकायतें बढ़ रही हैं। प्रदूषण कम करने के लिए सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन फिलहाल हालात में खास सुधार नजर नहीं आ रहा है।


NCR में भी हालात गंभीर, मौसम नहीं देगा राहत
दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा, नोएडा और गाजियाबाद में भी AQI 418 से 422 के बीच दर्ज किया गया है, जो खतरनाक श्रेणी में आता है। मौसम विभाग के अनुसार, आज और रविवार को भी हल्का कोहरा छाया रहेगा और हवा की रफ्तार धीमी रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जिससे प्रदूषण से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद कम है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!