दिल्ली में पुलिस टीम पर हमला, मिर्च पाउडर और पत्थरों से किया अटैक, महिला गिरफ्तार व 2 नाबालिग हिरासत में

Edited By Updated: 25 Aug, 2026 08:38 AM

delhi woman and two minors detained in connection with attack on police

बाहरी उत्तरी दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में पुलिसकर्मियों पर हमले के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया जबकि दो नाबालिग बेटों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुख्य आरोपी सुनील उर्फ पंकज...

नई दिल्ली : बाहरी उत्तरी दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में पुलिसकर्मियों पर हमले के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया जबकि दो नाबालिग बेटों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुख्य आरोपी सुनील उर्फ पंकज और उसका सहयोगी अब भी फरार हैं। 

पुलिस के अनुसार, महिला और दो किशोरों को वीडियो फुटेज में पुलिसकर्मियों पर हमला करते हुए देखे जाने के बाद रविवार को हिरासत में ले लिया गया। इससे पहले 22 अगस्त को स्थानीय लोगों की मदद से 17-वर्षीय किशोर को मौके से पकड़ा गया था। यह घटना मुकुंदपुर के जनता विहार इलाके में बिना किसी वैध दस्तावेज और क्षतिग्रस्त नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल जब्त करने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। 

पुलिस ने आरोप लगाया कि परिवार के सदस्यों ने मिर्च पाउडर, ईंटों, पत्थरों और लाठियों से पांच कर्मियों पर हमला किया। पुलिस ने कहा कि मुख्य आरोपी सुनील अब भी एक सहयोगी के साथ फरार है। वह पूर्व में एनडीपीएस अधिनियम सहित पांच मामलों शामिल रहा है और इलाके का खराब चरित्र का व्यक्ति घोषित है। 

बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। महिला ने पुलिस पर मादक पदार्थ तस्करों के साथ संबंध रखने और उसके परिवार को परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच के तहत इन आरोपों की जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!