रांची एयरपोर्ट का नाम बदलने की मांग, CM हेमंत को लिखी गई चिट्ठी

Edited By Updated: 09 Jun, 2025 10:22 AM

demand to rename ranchi airport as bhagwan birsa munda airport

रांची में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का नाम बदलकर 'भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट' करने की मांग तेज हो गई है। 'नमन शहीदों के सपनों को' संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह काले ने इस संबंध में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक भावुक चिट्ठी लिखी है।...

नेशनल डेस्क. रांची में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का नाम बदलकर 'भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट' करने की मांग तेज हो गई है। 'नमन शहीदों के सपनों को' संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह काले ने इस संबंध में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक भावुक चिट्ठी लिखी है। काले ने अपनी चिट्ठी में मुख्यमंत्री से अपील की है कि वे इस नाम परिवर्तन के लिए सरकारी स्तर पर प्रयास करें।

क्यों होनी चाहिए नाम बदलने की मांग पूरी?

अमरप्रीत सिंह काले ने अपनी चिट्ठी में बताया कि झारखंड की संस्कृति, यहां के आदिवासी समाज और आम लोगों के दिलों में भगवान बिरसा मुंडा का स्थान किसी ईश्वर से कम नहीं है। उनके लिए 'भगवान' शब्द सिर्फ एक सम्मानसूचक शब्द नहीं है, बल्कि यह उनके जीवन के संघर्षों, उनके बलिदान और उनकी आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक है।

काले ने यह भी बताया कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सार्वजनिक मंचों से भगवान बिरसा मुंडा को इसी नाम से संबोधित करते हुए उन्हें नमन करते हैं। ऐसे में रांची एयरपोर्ट का नाम बदलकर 'भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट' करना सिर्फ एक नाम बदलना नहीं होगा, बल्कि यह एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक न्याय होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!