Ambedkar Jayanti पर दिल्ली को सौगात: CM रेखा गुप्ता ने किया Water ATM का उद्घाटन

Edited By Updated: 14 Apr, 2026 12:29 PM

delhi cm rekha gupta inaugurated a water atm

संविधान निर्माता डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित की और समाज के अंतिम व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के सरकार के संकल्प को दोहराया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने...

नेशनल डेस्क। संविधान निर्माता डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित की और समाज के अंतिम व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के सरकार के संकल्प को दोहराया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शालीमार बाग में अत्याधुनिक 'वॉटर एटीएम' (Water ATMs) का उद्घाटन कर जनता को स्वच्छ पेयजल की नई सुविधा प्रदान की।

लोकतंत्र की मजबूत नींव हैं बाबा साहेब

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भारत का लोकतंत्र बाबा साहेब द्वारा रखी गई मजबूत नींव पर टिका है। उन्होंने कहा, "140 करोड़ की आबादी वाला हमारा देश अगर आज एकजुट और गतिशील है तो इसका श्रेय हमारे लोकतंत्र की नींव को जाता है। हमारी सरकार दिल्ली के सबसे पिछड़े और सुविधाओं से वंचित व्यक्ति के जीवन में गरिमा लाने के लिए निरंतर नीतियां बना रही है।"

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: 6.5 घंटे का सफर अब 2.5 घंटे में

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन का भी स्वागत किया। उन्होंने इसे दिल्ली के लिए एक बड़ा गिफ्ट बताते हुए कहा कि इस वर्ल्ड-क्लास एक्सप्रेसवे से उत्तराखंड की यात्रा का समय 6.5 घंटे से घटकर मात्र 2.5 घंटे रह जाएगा। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें: Mobile Price Hike: स्मार्टफोन खरीदना होगा और भी महंगा: 2026 में 15% तक बढ़ सकते हैं दाम, जानिए क्यों?

शालीमार बाग को मिले Water ATM

मुख्यमंत्री ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के जीपी ब्लॉक और बेरीवाला बाग में वाटर एटीएम का उद्घाटन किया। प्रत्येक वाटर एटीएम प्रति घंटे 2,000 लीटर शुद्ध पानी देने में सक्षम है। इसमें 5-स्टेज की RO शुद्धिकरण प्रणाली लगी है जो 3000 TDS तक के पानी को साफ कर सकती है। वाटर एटीएम कार्ड के जरिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 20 लीटर मुफ्त पानी मिल सकेगा। यह सिस्टम 24x7 निगरानी में रहेगा।

बाबा साहेब की विरासत को नमन

डॉ. बीआर आंबेडकर जिन्हें हम प्यार से 'बाबा साहेब' कहते हैं भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार थे। एक दलित परिवार में जन्मे बाबा साहेब ने अपना पूरा जीवन हाशिए पर खड़े समुदायों को समान अधिकार दिलाने और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित कर दिया। उन्हें 1990 में मरणोपरांत 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!