शराब में मिलाने के लिए नहीं दिया पानी, सिरफिरे युवक ने 9 साल के बच्चे की कर दी हत्या

Edited By Updated: 03 May, 2026 12:56 AM

deranged youth murders 9 year old child

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में नामकरण संस्कार के दौरान शराब में मिलाने के लिए पानी नहीं देने पर एक युवक ने नौ साल के बच्चे को कथित तौर पर गोली मार दी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जिले के सहावर...

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में नामकरण संस्कार के दौरान शराब में मिलाने के लिए पानी नहीं देने पर एक युवक ने नौ साल के बच्चे को कथित तौर पर गोली मार दी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जिले के सहावर थाना क्षेत्र के याकूतगंज गांव में हुई इस घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृत बच्चे के चाचा अनुज के मुताबिक, घटना शुक्रवार की है। याकूतगंज निवासी जसवीर गोला के घर में बच्चे का नामकरण संस्कार चल रहा था, जिसमें रिश्तेदार और ग्रामीण शामिल हुए थे। जसवीर का रिश्तेदार एवं सोरों थाना क्षेत्र का रहने वाला धनेश यादव भी वहां मौजूद था।

अनुज ने बताया कि धनेश शराब पी रहा था और उसने जसवीर के नौ वर्षीय बेटे यशपाल उर्फ यश से पानी लाने को कहा। पुलिस ने बताया कि यश के मना करने पर नशे में धुत धनेश ने आपा खो दिया और यश के पेट में गोली मार दी। अधिकारियों ने बताया कि गोली लगते ही कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। लहूलुहान यश को कासगंज जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। शनिवार को अलीगढ़ में इलाज के दौरान यश ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत से गांव में मातम छा गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर तत्काल मामला दर्ज कर लिया गया। कासगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को खितौली नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी बरामद किया गया है। कासगंज के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश कुमार भारती ने बताया कि आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!