बड़ा हादसा: दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिक अप वैन कुएं में गिरी, 9 की दर्दनाक मौत

Edited By Updated: 14 Jun, 2026 10:49 PM

major accident pick up van full of devotees falls into well 9 die tragically

महाराष्ट्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पंढरपुर के पास रविवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में कई महिलाओं और बच्चों सहित नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पंढरपुर के पास रविवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में कई महिलाओं और बच्चों सहित नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस महानिदेशक कार्यालय के सूत्रों ने रविवार को इस घटना की पुष्टि की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा म्हसवड-पंढरपुर मार्ग पर उस समय हुआ जब सिद्धनाथ के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक तेज रफ्तार टेंपो अचानक अनियंत्रित हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे और संतुलन बिगड़ने के कारण वह सड़क किनारे एक कुएं में जा गिरा और पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

हादसे में घायल हुए यात्रियों को इलाज के लिए सोलापुर जिले के नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से अभी हताहतों के अंतिम आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और वाहन में क्षमता से अधिक सवारी होना इस भीषण दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!