विधानसभा में देवेंद्र फडणवीस ने नए सीएम की तारीफों के बांधे पुल, कहा- एकनाथ शिंदे एक सच्चे शिवसैनिक

Edited By Anu Malhotra,Updated: 04 Jul, 2022 03:42 PM

devendra fadnavis eknath shinde maharashtra cm shivsena

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि एकनाथ शिंदे एक सच्चे शिवसैनिक हैं और आखिरकार वह राज्य के मुख्यमंत्री बन गए हैं। विधानसभा में एक बहस में हिस्सा लेते हुए उन्होंने कहा कि शिवसेना-भाजपा गठबंधन को लोगों का जनादेश मिला था,...

मुंबई: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि एकनाथ शिंदे एक सच्चे शिवसैनिक हैं और आखिरकार वह राज्य के मुख्यमंत्री बन गए हैं। विधानसभा में एक बहस में हिस्सा लेते हुए उन्होंने कहा कि शिवसेना-भाजपा गठबंधन को लोगों का जनादेश मिला था, लेकिन इसे नहीं स्वीकार किया गया था।

 फडणवीस ने कहा कि एकनाथ शिंदे के साथ हमने फिर से शिव सेना के साथ अपनी सरकार का गठन किया है। मैंने एक बार कहा था कि मैं वापस आऊंगा। लेकिन जब मैंने ऐसा कहा था तब कुछ लोगों ने मेरा मजाक बनाया था। आज मैं वापस आ चुका हूं और अपने साथ उन्हें (एकनाथ शिंदे) लेकर आया हूं। जिन्होंने मेरा मजाक उड़ाया है, मैं उनसे बदला कतई नहीं लूंगा। मैं उन्हें माफ कर दूंगा। राजनीति में हर बात को दिल से नहीं लगाया जाता है।  

फडणवीस ने कहा कि राजनीति में सभी को विरोधियों की आवाज सुनने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने देखा है कि लोगों को बयानबाजी और सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के लिए जेल जाना पड़ा है। हमें अपने खिलाफ बोलने वाले लोगों के लिए तैयार रहना चाहिए। हमें आलोचना का जवाब देना चाहिए लेकिन उचित तरीके से।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!