राज ठाकरे से मिलने उनके घर पहुंचे देवेंद्र फडणवीस, पिछले दिनों मनसे प्रमुख की हुई थी कूल्हे की सर्जरी

Edited By Seema Sharma,Updated: 15 Jul, 2022 03:25 PM

devendra fadnavis reached raj thackeray house to meet him

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे से मुलाकात की। मध्य मुंबई के दादर में ठाकरे के आवास ‘शिवतीर्थ'' पर दोनों के बीच अब भी बातचीत चल रही है।

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे से मुलाकात की। मध्य मुंबई के दादर में ठाकरे के आवास ‘शिवतीर्थ' पर दोनों के बीच अब भी बातचीत चल रही है। मनसे प्रमुख की पिछले महीने लीलावती अस्पताल में कूल्हे की सर्जरी हुई थी। सर्जरी के बाद फडणवीस की यह ठाकरे से पहली मुलाकात है।

 

इस महीने की शुरुआत में ठाकरे ने फडणवीस को एक खुला पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे होने के बावजूद उपमुख्यमंत्री पद स्वीकार करने के लिए उनकी तारीफ की थी। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के आगामी चुनाव और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के लंबित विस्तार के मद्देनजर दोनों नेताओं के बीच हुई यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

 

पिछले महीने शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के अधिकांश विधायकों ने पार्टी के खिलाफ विद्रोह कर दिया था, जिसके बाद उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महा विकास आघाड़ी (MVA) सरकार गिर गई थी। 30 जून को शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, जबकि फडणवीस उपमुख्यमंत्री बने थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!