नहीं रहे बॉलीवुड के ये फेमस फिल्ममेकर, दिल से संबंधित समस्या के चलते हुआ निधन

Edited By Updated: 09 Jun, 2025 12:55 PM

director partho ghosh passed away

बॉलीवुड फिल्ममेकर पार्थो घोष ने 9 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पार्थो दिल से संबंधित समस्याओं के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता ने सोशल मीडिया पर...

नेशनल डेस्क. बॉलीवुड फिल्ममेकर पार्थो घोष ने 9 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पार्थो दिल से संबंधित समस्याओं के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर उनके निधन की पुष्टि की और उन्हें श्रद्धांजलि दी। पार्थो घोष मुंबई के मड आइलैंड में रहते थे।

रितुपर्णा सेनगुप्ता ने दी श्रद्धांजलि

रितुपर्णा सेनगुप्ता ने पार्थो घोष के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए लिखा, "मैं शब्दों से परे जाकर दुखी हूं। हमने आज एक असाधारण प्रतिभा, दूरदर्शी निर्देशक और दयालु इंसान को खो दिया है। पार्थो दा आपने स्क्रीन पर जो जादू बिखेरा है, उसके लिए आपको हमेशा याद किया जाएगा। शांति से आराम करें।"

पार्थो घोष का फिल्मी सफर

पार्थो घोष ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1985 में एक असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में की थी। उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म '100 डेज' थी, जो 1991 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म एक तमिल क्लासिक 'नूरवथु नाल' की हिंदी रीमेक थी, जो इटालियन कहानी पर आधारित थी। '100 डेज' को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

पार्थो घोष ने अपने करियर में कई बड़े सितारों के साथ काम किया। उन्होंने दिव्या भारती अभिनीत 'गीत' (1992), मिथुन चक्रवर्ती अभिनीत 'दलाल' (1993) और नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, तथा मनीषा कोइराला स्टारर 'अग्नि साक्षी' जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन किया। 1996 में रिलीज हुई 'अग्नि साक्षी' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। अपने पूरे करियर में पार्थो घोष ने 15 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया। उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म 'मौसम इकरार के दो पल प्यार के' थी, जो 2018 में रिलीज हुई थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!