चंद्रयान-2 पर कांग्रेस नेता उदित राज का विवादित बयान, यूजर्स ने जमकर लताड़ा

Edited By Yaspal,Updated: 07 Sep, 2019 08:38 PM

disputed statement of congress leader on chandrayaan 2 twitter users lambasted

कांग्रेस नेता उदित राज ने चंद्रयान-2 को लेकर विवादित ट्वीट किया है। इस ट्वीट के बाद उनकी जमकर आलोचना हो रही है। उदित राज ने ट्वीट किया कि हमारे इसरो वैज्ञानिक ने अगर नारियल फोड़ने और पूजा-पाठ के विश्वास...

नेशनल डेस्कः कांग्रेस नेता उदित राज ने चंद्रयान-2 को लेकर विवादित ट्वीट किया है। इस ट्वीट के बाद उनकी जमकर आलोचना हो रही है। उदित राज ने ट्वीट किया कि हमारे इसरो वैज्ञानिक ने अगर नारियल फोड़ने और पूजा-पाठ के विश्वास के बजाय वैज्ञानिक शक्ति और आधार पर विश्वास करते तो अब तक मिली आंशिक असफलता का मुंह नहीं देखना पड़ता।

उदित राज के इस ट्वीट के बा यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शूरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि ‘आप एक जनप्रतिनिधि रह चुके हैं। शर्म नहीं आती आपको घटिया बातें करते? अगर टिप्पणियां करने के बजाए अपने चुनाव क्षेत्र के लिए काम किया होता तो शायद आज आप भी संसद में होते।“
PunjabKesari
वहीं, एक और यूजर ने लिखा कि "इसरो के वैज्ञानिक अपनी वैज्ञानिक शक्ति के बल पर ही मंगल और चांद तक पहुंचे हैं।" बता दें कि भारत के चंद्रयान-2 मिशन को उस समय झटका लगा जब 2.1 किलोमीटर पहले रात के लगभग 1:55 बजे इसरो का लैंडर विक्रम से संपर्क टूट गया।
PunjabKesari
13 मिनट 48 सेकंड तक सब कुछ बिल्कुल इसरो की योजनानुसार चल रहा था लेकिन आखिर के डेढ़ मिनट ने भारत के इस मिशन को इतिहास बनने से रोक दिया। करोड़ों भारतवासी चांद पर भारत के पहुंचने का इंतजार कर रहे थे लेकिन दुर्भाग्यवश उनके हाथ मायूसी लगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!