डॉ जितेंद्र सिंह का कांग्रेस पर आरोप, यह लोग आतंकवाद के समर्थक हैं

Edited By Monika Jamwal,Updated: 29 Jan, 2019 06:41 PM

dr jiytendera singh alledge congress for supporter of militants

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस और उसके कश्मीर केंद्रित सहयोगी दलों पर हमेशा से ही आतंकवाद और घुसपैठियों के प्रोत्साहन करने की बात करते हुए निशाना साधा है।

कठुआ  : केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस और उसके कश्मीर केंद्रित सहयोगी दलों पर हमेशा से ही आतंकवाद और घुसपैठियों के प्रोत्साहन करने की बात करते हुए निशाना साधा है। कठुआ में हाइवे विलेज के नींव पत्थर कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए डॉ सिंह ने पूर्व उमर सरकार के दौरान आतंकियों के लिए सरेंडर पालिसी पर बोलते हुए कहा कि पूर्व कांग्रेस और नैकां की सरकार ने इस पालिसी के नियमों का खुद उल्लंघन किया है। नेपाल के रास्ते से घुसपैठ कर आए आतंकियों को यहां शरण दे दी गई। जोकि सुरक्षा की दृष्टि से भी खतरा रहा। जबकि मौजूदा केंद्र सरकार सरैंडर पालिसी को सुरक्षित ढंग से चलाने का कार्य करेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्व कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने आतंकवाद, घुसपैठ को प्रोत्साहन करने का कार्य प्रत्यक्ष और अप्रत्म्यक्ष रूप से किया है। उन्होंने कश्मीर पर बोलते हुए कहा कि आम जनता विशेषकर कश्मीर के युवा आगे बढ़ चुका है। तीन सप्ताह पहले फतबा जारी किया गया था कि कश्मीर में होने वाली हड़ताल को समर्थन दें। उसके बावजूद युवाओं ने पोस्टल सर्विस की परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। सिविल सर्विसेज में आतंकवाद प्रभावितों के बच्चे टाप कर रहे हैंै। अन्य कई परीक्षाओं में उतीर्ण हो रहे हैं। पंरतु यह बात कश्मीर के कुछ नेताओं को हजम नहीं हो रही क्योंकि उनकी राजनीति अफरा तफरी के बीच चलती रही है। कश्मीर के युवाओं का सही दिशा में जाने से उन्हें खुद के भविष्य का खतरा सता रहा है। वे लोग नहीं चाहते कि वास्तविक में लोकतंत्र प्रदेश और देश में बने। 

PunjabKesari

 
कांग्रेस के पास प्रियंका के सिवाय कोई विकल्प नहीं 
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा है कि कांग्रेस के पास सिवाय प्रिंयंका गांधी के कोई विकल्प नहीं बचा है। पत्रकारों द्वारा अधिकारिक तौर पर प्रियंका गांधी की कांग्रेस में हुई इंट्री संबध्ंाी सवाल के जबाव में डॉ सिंह ने कहा कि गत दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी ही देन राहुल और प्रियंका है। जबकि इसका रिएक्शन कांग्रेस के बजाय कश्मीर के नेता करते हैं। वे उनकी पीडा को समझ सकते हैं। जिस तरह से कांग्रेस ने परिवार को बढ़ावा दिया है इसी तरह से राज्य जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस की देन डॉ फारुख अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला हैं। दोनों पार्टियों का एक ही दर्द और इतिहास है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तुलना भाजपा से नहीं की जा सकती। इस पार्टी मेें ट्रेन की पटरी पर सफर करने वाला प्रधानमंत्री बन सकता है। देश के युवाओं का भविष्य अगर कहीं सुरक्षित है तो वो सिर्फ भाजपा के नेतृत्व में ही सुरक्षित है। वहीं, आगामी तीन फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजयपुर में रैली के कार्यक्रम पर बोलते हुए कहा कि रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लोगों में भी रैली को लेकर उत्साह है। PunjabKesari
 
सहार खड्ड  में रखा हाइवे विलेज का नींव पत्थर 
कठुआ : जम्मू पठानकोट राजमार्ग पर कठुआ शहर से सटे सहार खड्ड पर हिंदोस्तान के पहले हाइवे विलेज का नींव पत्थर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को रखा। उनके साथ नेशनल हाइवे अथारिटी के अधिकारियों के अलावा जिला विकास उपायुक्त रोहित खजूरिया के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। 
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र ने कहा कि सर्वप्रथम हिंदोस्तान का पहला हाइवे विलेज कठुआ में बनने जा रहा है। इसके बाद ऊधमपुर में इसका निर्माण किया जाएगा। जिसे भी मंजूरी मिल चुकी है। कठुआ का नाम सबसे पहले हिंदोस्तान में शामिल हुआ है। इसके अंतर्गत हाइवे पर यात्रा करने वाला लेागों को हर तरह की सुविधाएं मिलेंगी। शौचालयों से लेकर स्वास्थ्य, पेट्रोल पंप, बैंक ए.टी.एम. सहित रहने, होटल सहित अन्य तमाम उचित सुविधाएं  यहां होंगी। डॉ सिंह ने कहा कि कठुआ में अनेकों कार्य पिछले पांच सालों के दौरान हुए हैं। पांच सालों की सरकार के कार्यकाल में जारी्र विकास यात्रा के आखिरी चरण में विलेज का निर्माण यहां करवाया जाना है। इसका निर्माण डेढ वर्ष के भीतर पूरा होगा। जिसके बाद पर्यटकों की सुविधा के लिए यह भी बेहतरीन होगा। हिंदोस्तान में यह कंसपैक्ट पहुंचा ही है कि इसका साक्षी सबसे पहले कठुआ बना है। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!