Edited By ,Updated: 25 Dec, 2015 03:41 PM

बेंगलुरू के डॉ. विशाल राव ने सिर्फ 50 रुपए में एक शख्स की खोई हुई आवाज उसे वापिस दिला दी। डॉ. विशाल राव ने सिर्फ 50 रुपए में एक ऐसी डिवाइस बनाई है
बेंगलुरू: बेंगलुरू के डॉ. विशाल राव ने सिर्फ 50 रुपए में एक शख्स की खोई हुई आवाज उसे वापिस दिला दी। डॉ. विशाल राव ने सिर्फ 50 रुपए में एक ऐसी डिवाइस बनाई है, जो गले के कैंसर से आवाज खो चुके लोगों को दोबारा बोलने में मदद करेगी। ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ राव की इस डिवाइस का वजन महज 25 ग्राम है।
बाजार में पहले से जो डिवाइस उपलब्ध हैं उनकी कीमत 20 हजार रुपए या उससे भी ज्यादा है और ये महंगी डिवाइस हर 6 महीनों में बदलनी पड़ती है। ऐसे में डॉ. राव की बनाई यह डिवाइस मिडल क्लास मरीजों के लिए अफोर्डेबल होगी। डिवाइस तैयार करने के लिए डॉ. राव और उनके दोस्त ने मिलकर जर्मनी से प्लेटिनम क्योर्ड सिलिकॉन आयात किया। जिसके बाद यह डिवाइस तैयार हुई। इंटरनेशनल लेवल पर इस डिवाइस को 1 डॉलर वॉइस बॉक्स का नाम दिया जाएगा।