भूकंप से फिर कांपा जम्मू , डर के मारे लोग आए घरों से बाहर

Edited By Updated: 30 Jun, 2020 03:27 PM

earthquake in jammu

मंगलवार सुबह जम्मू के कटरा में भूकंप के झटके महसूस किये गये।

जम्मू: मंगलवार सुबह जम्मू के कटरा में भूकंप के झटके महसूस किये गये। यह भूकंप 40 तीव्रता का था। सुबह करीब 8 बजकर 56 मिन्ट पर लोगों ने भूकंप के हल्के झटके महसूस किये और डर के मारे घरों से बाहर आ गये।  जानकारी के अनुसार भूकंप का केन्द्र कटरा से लगभग 84 किलोमीटर दूर पूर्व में था। नैशनल सेंटर फाॅर सिस्मालाॅजी के अनुसार भूकंप का केन्द्र जमीन से लगभग दस किलोमीटर नीचे था।


एक महीने में छह बार आया भूकंप
जम्मू कश्मीर भूकंप के लिहाज से खतरनाक हिस्सों में आता है। वैज्ञानिक पूरे भारत को चार भूकंपीय जोन में बांटते हैं और इसमें पांच सबसे खतरनाक जोन हैं जिनमें जेके भी शामिल है। एक महीने में जम्मू कश्मीर में करीब 6 बार भूचाल आ चुका है। जून की 15 और 16 तारीख को ही चार भूचाल आया था। वैज्ञानिकों ने भारत में किसी बड़े भूकंप की चेतावनी भी जारी की है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!