दार्जिलिंग में हनीमून मनाने गया कपल... नई-नवेली दुल्हन के साथ हुई ऐसी दर्दनाक घटना कि CCTV देख कांप उठेगी रूह

Edited By Updated: 18 Sep, 2026 08:47 AM

newlywed woman flames honeymoon barbecue darjeeling

पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग ज़िले में में छुट्टियां मनाने आए एक नवविवाहित जोड़े की खुशियां पलभर में चीख-पुकार में बदल गईं। एक प्राइवेट रिसॉर्ट में बारबेक्यू के दौरान अचानक आग का गोला बनने से नई-नवेली दुल्हन गंभीर रूप से झुलस गई। पूरी घटना रिसॉर्ट के...

दार्जिलिंग: पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग ज़िले में में छुट्टियां मनाने आए एक नवविवाहित जोड़े की खुशियां पलभर में चीख-पुकार में बदल गईं। एक प्राइवेट रिसॉर्ट में बारबेक्यू के दौरान अचानक आग का गोला बनने से नई-नवेली दुल्हन गंभीर रूप से झुलस गई। पूरी घटना रिसॉर्ट के CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसके फुटेज देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। दोनों की शादी को अभी महज दो महीने ही हुए थे।

CCTV में कैद इस घटना में जोड़ा बारबेक्यू के पास बैठा हुआ दिखाई देता है। इसी दौरान बारबेक्यू के दूसरी तरफ खड़े एक व्यक्ति ने आग को तेज करने के लिए कैन से कोई ज्वलनशील लिक्विड डाला। लिक्विड डालते ही आग अचानक भड़क उठी और आग की तेज लपटों का गोला सीधे पास बैठी निकिता पर जा गिरा।

आग की लपटों में घिरते ही निकिता छटपटाकर जमीन पर गिर पड़ीं। उन्हें बचाने के लिए पति समीर दास बिना अपनी परवाह किए तुरंत लपटों की ओर दौड़े। वहीं, जिस शख्स ने लिक्विड डाला था, उसने भी अपनी टी-शर्ट उतारकर आग बुझाने की कोशिश की। घटना के बाद रिसॉर्ट में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों और अन्य पर्यटकों की मदद से आग पर काबू पाया गया और झुलसी हुई निकिता को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, चोपड़ा के रहने वाले समीर दास अपनी पत्नी निकिता के साथ छुट्टियां मनाने सिटोंग गए थे। जोड़े की शादी लगभग दो महीने पहले हुई थी और वे पहाड़ी इलाके में एक प्राइवेट रिसॉर्ट में ठहरे हुए थे।  इस घटना ने प्राइवेट रिसॉर्ट्स में बारबेक्यू के दौरान बरती जाने वाली सुरक्षा सावधानियों, खासकर खुली आग के पास ज्वलनशील लिक्विड के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!