अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस ED के समक्ष हुईं पेश

Edited By Updated: 08 Dec, 2021 12:26 PM

ed jacqueline fernandez  enforcement directorate

अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस धन शोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए बुधवार को एक बार फिर यहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेश हुई। ईडी जैकलिन से कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर और अन्य के खिलाफ जारी धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में पूछताछ करेगी।

नई दिल्ली: अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस धन शोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए बुधवार को एक बार फिर यहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेश हुई। ईडी जैकलिन से कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर और अन्य के खिलाफ जारी धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में पूछताछ करेगी। एजेंसी पहले भी इस मामले के संबंध में दो बार जैकलीन से पूछताछ कर चुकी है। उन्हें और चंद्रशेखर को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की गई है।
 

गौरतलब है कि चंद्रशेखर और अभिनेत्री पत्नी लीना मारिया पॉल के खिलाफ 200 करोड़ रुपए से अधिक के धन शोधन का मामला दर्ज है। आरोप पत्र में दावा किया गया था कि चंद्रशेखर ने जैकलीन को कई महंगे उपहार दिए थे। चंद्रशेखर पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह समेत कुछ लोगों से भी धोखाधड़ी करने के आरोप हैं। जैकलीन के प्रवक्ता ने पहले कहा था कि अभिनेत्री बतौर एक गवाह एजेंसी के समक्ष बयान दर्ज करा रही हैं।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!