नेपाल एयरपोर्ट पर पकड़ी गांजे की बड़ी खेप, 3 भारतीयों समेत 8 विदेशी गिरफ्तार

Edited By Updated: 20 Aug, 2026 03:14 PM

eight foreigners arrested at tia with 39 kg of thai marijuana

पाल पुलिस ने त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तीन भारतीयों समेत आठ विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के सामान से 39 किलो 288 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार लोगों में म्यांमा के पांच और भारत के पंजाब के तीन नागरिक...

Kathmandu: नेपाल में बड़ी मात्रा में गांजा ले जाने के आरोप में तीन भारतीयों समेत आठ विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। नेपाल पुलिस के मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि म्यांमा के पांच और भारतत के तीन नागरिकों को रविवार रात त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 39 किलो 288 ग्राम गांजा बरामद किया गया ।

 

बयान के अनुसार, भारतीय नागरिकों की पहचान पंजाब के रहने वाले खुशदीप (23), गुरदीप सिंह (32) और कामिनी (36) के रूप में हुई है। इसमें कहा गया है कि पकड़े गये आरोपी अपने सामान में गांजा छिपा कर थाईलैंड से यहां आये थे। पुलिस ने उनके कब्जे से आठ मोबाइल फोन और आठ पासपोर्ट भी जब्त किए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!