सांप के डसने से बुजुर्ग महिला की मौत, एक हफ्ते में पांचवीं घटना से दहशत

Edited By Updated: 25 Apr, 2026 01:12 PM

elderly woman dies from snake bite shocking fifth incident in a week

केरल में सांप के डसने से मौत का एक और मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग महिला की उसके घर के पास सांप के डसने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। राज्य में पिछले एक सप्ताह में यह पांचवीं घटना है।

नेशनल डेस्क: केरल में सांप के डसने से मौत का एक और मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग महिला की उसके घर के पास सांप के डसने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। राज्य में पिछले एक सप्ताह में यह पांचवीं घटना है।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान चंपकुलम के पास वैश्यम्बागम निवासी इंदिरा एस (66) के रूप में हुई है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उन्हें घर के बाहर एक कोबरा ने डस लिया। पुलिस ने बताया कि उन्हें तुरंत वंदनम स्थित अलप्पुझा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां विषनाशक दवा दी गई लेकिन रात करीब नौ बजे उनकी मृत्यु हो गई। नेदुमुडी पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पिछले सप्ताह तिरुवनंतपुरम, अलप्पुझा और त्रिशूर जिलों से भी सांप के डसने से मौत के मामले सामने आए थे जिनमें बच्चों सहित कई लोगों की जान चली गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने हाल में सांप के डसने के बढ़ते मामलों को लेकर एक बैठक की और सरकारी अस्पतालों को ऐसे मरीजों के लिए उचित उपचार के निर्देश दिए हैं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि बढ़ते तापमान के कारण गर्मी के मौसम में सांप छाया, ठंडे स्थान और चूहों की तलाश में घरों के करीब आ सकते हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!