ईंट पत्थर, केशपुर में महिला की मौत... जानिए पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान कहां-कहां भड़की हिंसा

Edited By Updated: 23 Apr, 2026 05:45 PM

find out where violence erupted in west bengal during the elections

पश्चिम बंगाल में गुरुवार को हुए विधानसभा चुनाव में कई जगहों पर हिंसा का माहौल बन गया। कई जगहों पर विधायकों को भी घेर लिया गया और कहीं जगहों पर पार्टीबाजी को लेकर लात-घूंस चले। वहीं केशपुर में एक 55 साल की महिला वोट डालने के बाद अचानक मौत हो गई।

नेशनल डेस्क : पश्चिम बंगाल में गुरुवार को हुए विधानसभा चुनाव में कई जगहों पर हिंसा का माहौल बन गया। कई जगहों पर विधायकों को भी घेर लिया गया और कहीं जगहों पर पार्टीबाजी को लेकर लात-घूंस चले। वहीं केशपुर में एक 55 साल की महिला वोट डालने के बाद अचानक मौत हो गई। आइए अब जानते हैं कहां-कहां क्या-क्या हुआ...

BJP विधायक की कार पर हमला

आसनसोल में बीजेपी विधायक अग्निमित्रा पॉल की कार पर कुछ  अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी कर दी, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया। यह घटना तब हुई जब वह मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रही थीं। वह सुरक्षित बच गईं, लेकिन उनके साथ बैठे कुछ लोगों को हल्की चोट आई।

केशपुर में महिला की मौत

केशपुर में एक 55 साल की महिला वोट डालने के बाद अचानक मर गईं। उनके पति ने बताया कि परिवार में सिर्फ उन्हीं का नाम वोटर लिस्ट में था। वोट डालने के बाद जब वह बाहर आईं और गाड़ी में बैठीं, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई।

हुमांयूं कबीर और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

मुर्शिदाबाद के नौदा में हुमायूं कबीर और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झगड़ा हो गया। मौके पर काफी तनाव फैल गया और पुलिस के साथ भी बहस हुई।

हुमायूं कबीर की कार को घेरा

कुछ लोगों की भीड़ ने हुमायूं कबीर की कार को घेर लिया। उनके पास लाठी-डंडे और पत्थर थे। बाद में सुरक्षा बलों ने हालात का संभाला।

TMC के 2 गुटों में लड़ाई

मालदा में TMC के ही दो गुट आपस में भिड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कि एक चुनावी कैंप में तोड़फोड़ भी हुई।

मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

TMC नेता स्वपन अली ने आरोप लगाया कि मंत्री ताज़मुल हुसैन अपने ही पार्टी के खिलाफ काम कर रहे हैं और कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कैंप पर हमला भी उनके इशारे पर हुआ।

BJP और TMC कार्यकर्ताओं में झड़प

सिलीगुड़ी के एक बूथ के बाहर BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच बहस शुरू हो गई, जो बाद में धक्का-मुक्की में बदल गई। सुरक्षा बलों ने तुरंत पहुंचकर स्थिति संभाल ली।

EVM खराब होने पर हंगामा

मालदा में एक मतदान केंद्र पर EVM खराब हो गई, जिससे वोटर नाराज़ हो गए। अधिकारी के देर से आने पर लोगों ने उन्हें घेर लिया और बहस भी हुई।

कूचबिहार में लाठीचार्ज

कूचबिहार में मतदान के दौरान भीड़ ज्यादा हो गई और हालात बिगड़ने लगे। इसे कंट्रोल करने के लिए सुरक्षा बलों ने लाठीचार्ज किया।

BJP उम्मीदवार पर हमला

दक्षिण दिनाजपुर में बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर कुछ लोगों ने लाठी और घूंसों से हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस के सामने ही उन्हें पीटा गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!