अब नहीं याद रखने पड़ेंगे कई पासवर्ड, Meta का नया नियम, एक लॉगिन से चलेंगे Facebook-Instagram

Edited By Updated: 26 Apr, 2026 05:52 AM

facebook instagram will run with one login

सोशल मीडिया दिग्गज Meta ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए डिजिटल दुनिया को और भी आसान बनाने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने एक नया 'Meta Account' सिस्टम पेश किया है, जिसके जरिए अब यूजर्स Facebook, Instagram और अन्य डिवाइस को सिर्फ एक ही अकाउंट से मैनेज कर...

नई दिल्ली: सोशल मीडिया दिग्गज Meta ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए डिजिटल दुनिया को और भी आसान बनाने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने एक नया 'Meta Account' सिस्टम पेश किया है, जिसके जरिए अब यूजर्स Facebook, Instagram और अन्य डिवाइस को सिर्फ एक ही अकाउंट से मैनेज कर सकेंगे। अभी तक यूजर्स को अलग-अलग ऐप्स और डिवाइस के लिए अलग-अलग लॉगिन आईडी और पासवर्ड रखने पड़ते थे, जिससे काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब यह झंझट खत्म होने वाला है।

एक ही लॉगिन से खुलेंगे सारे रास्ते
मेटा के इस नए सिस्टम के तहत यूजर्स को सिर्फ एक पासवर्ड की जरूरत होगी। इसी एक लॉगिन के जरिए वे Facebook, Instagram, Threads और मेटा के स्मार्ट ग्लासेस जैसे एआई (AI) आधारित डिवाइस को एक्सेस कर पाएंगे। हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया है कि WhatsApp के लिए यह सिस्टम फिलहाल वैकल्पिक रहेगा, यानी यूजर चाहें तो इसे अलग से इस्तेमाल करना जारी रख सकते हैं।

सिक्योरिटी पर विशेष जोर:
अब फिंगरप्रिंट से होगा लॉगिन यूजर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए Meta ने इसमें Passkey जैसा आधुनिक फीचर जोड़ा है। अब पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी; आप अपने फिंगरप्रिंट, फेस अनलॉक या डिवाइस PIN के जरिए सीधे लॉगिन कर सकेंगे। इसके अलावा, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी देने के लिए लॉगिन अलर्ट और मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA) जैसी सुरक्षा परतें भी दी गई हैं।

एक जगह से कंट्रोल होंगी सभी सेटिंग्स
इस नए अपडेट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यूजर्स अपने अकाउंट से जुड़ी सभी जरूरी सेटिंग्स, जैसे कि पासवर्ड बदलना, ईमेल अपडेट करना या टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन, एक ही जगह से मैनेज कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें हर ऐप की सेटिंग में अलग-अलग जाने की जरूरत नहीं होगी।

और ये भी पढ़े

    पैरेंट्स के लिए राहत की खबर
    मेटा का यह नया सिस्टम माता-पिता के लिए भी वरदान साबित होगा। Family Centre डैशबोर्ड के जरिए पैरेंट्स अपने बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे और एक ही जगह से उनके Instagram, Facebook और Messenger की सेटिंग्स को कंट्रोल कर पाएंगे।

    कब से मिलेगा यह फीचर?
    मेटा के अनुसार, इस नए सिस्टम को अगले साल से धीरे-धीरे रोलआउट किया जाएगा। हालांकि सभी यूजर्स तक पहुंचने में इसे थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन आने वाले समय में यह मेटा के पूरे इकोसिस्टम को पूरी तरह बदल देगा।

    Related Story

      Trending Topics

      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!