बेंगलुरु पहुंची चुनाव आयोग की टीम, कर्नाटक में चुनाव तैयारियों का लेगी जायजा

Edited By Updated: 09 Mar, 2023 05:25 PM

election commission team reached bengaluru

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग का एक दल बृहस्पतिवार को बेंगलुरु पहुंचा

नेशनल डेस्कः आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग का एक दल बृहस्पतिवार को बेंगलुरु पहुंचा। कर्नाटक के तीन दिन के दौरे पर आए इस दल में चुनाव आयुक्त अनूप चन्द्र पंडेय और अरुण गोयल भी शामिल हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव मई में होने हैं। राजधानी पहुंचने के बाद दल के सदस्यों ने कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार मीणा और अन्य अधिकारियों के साथ ‘विकास सौध' में बैठक की।

आयोग का यह दल विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगा और उनके सुझाव व विचार जानने के अलावा उनकी शिकायतें भी सुनेगा। यह दल शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गोष्ठी ‘समावेशी चुनाव और चुनावी सम्प्रभुता' में भाग लेगा। निर्वाचन आयोग का यह दल चुनावी तैयारियों के बारे में जानकारी लेने के लिए 10 मार्च को सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ बैठक करेगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!