Delhi Tragedy: दिल्ली के मुंडका में बड़ा हादसा, फैक्टरी के सेप्टिक टैंक में उतरे 3 सफाईकर्मियों की जहरीली गैस से मौत

Edited By Updated: 26 Jun, 2026 03:50 PM

delhi three die after being overcome by toxic gas in a septic tank

देश की राजधानी दिल्ली के मुंडका औद्योगिक इलाके से एक बेहद दुखद और दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां आज दोपहर एक फैक्टरी के सेप्टिक टैंक (गटर) की सफाई करने उतरे 3 लोगों की जहरीली गैस की चपेट में आने से दम घुटने के कारण मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा...

Delhi septic tank deaths : देश की राजधानी दिल्ली के मुंडका औद्योगिक इलाके से एक बेहद दुखद और दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां आज दोपहर एक फैक्टरी के सेप्टिक टैंक (गटर) की सफाई करने उतरे 3 लोगों की जहरीली गैस की चपेट में आने से दम घुटने के कारण मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला।

अधिकारी के मुताबिक दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली थी कि मुंडका औद्योगिक इलाके में सेप्टिक टैंक में कुछ लोग फंस गए हैं जिसके बाद एक टीम को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि तीन लोग एक-एक करके सेप्टिक टैंक में उतरे थे और वे जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए। 

यह भी पढ़ें: कोलकाता में गोदाम ढहने से मरने वालों की संख्या 15 हुई, दो दिन बाद भी बचाव कार्य जारी

अधिकारियों ने बताया कि दोपहर करीब 1.30 बजे अग्निशमन सेवा ने उपमंडलीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) को बुलाने का आग्रह किया जिसके बाद जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के ज़रिए मुंडका के एसडीएम को इसकी जानकारी दी गई। 

उन्होंने बताया कि डीएफएस की टीम ने जब बेहोश लोगों को टैंक से निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उनके अनुसार मृतकों की पहचान अरूण (38), संदीप (32) और चंद (42) के तौर पर हुई है और वे सभी सुल्तानपुरी इलाके में इंद्रा झील के रहने वाले थे। मामले की जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!