Earthquake : 6.4 रही तीव्रता... फिलीपींस में लगे भूकंप के तेज झटके, डरे सहमे लोग घरों से बाहर भागे

Edited By Updated: 26 Jun, 2026 06:18 PM

magnitude 6 4 earthquake strikes philippines mindanao

फिलीपींस के दक्षिणी द्वीप मिंडानाओ में शुक्रवार को 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। जानकारी के अनुसार भूकंप की सूचना मिलते ही घरों से बाहर निकले।

इंटरनेशनल डेस्क : दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप पर शुक्रवार को 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, भूकंप का केंद्र ज़मीन की सतह से 29 किलोमीटर की गहराई में था।

भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। साथ ही, किसी के हताहत होने या बड़े पैमाने पर नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है। स्थानीय प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति का आकलन कर रहा है और संभावित आफ्टरशॉक्स को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

यह भूकंप दक्षिणी फिलीपींस में कुछ सप्ताह पहले आए एक शक्तिशाली भूकंप के बाद आया है, जिसमें 80 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और मिंडानाओ के कई इलाकों में व्यापक तबाही हुई थी। फिलीपींस प्रशांत महासागर के भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र 'पैसिफिक रिंग ऑफ फायर' पर स्थित है। इस कारण देश में अक्सर भूकंप आते हैं और ज्वालामुखीय गतिविधियों का खतरा भी बना रहता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!