Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 Jun, 2026 01:17 AM

Aaj Ka Good Luck (26th June 2026): 26 जून 2026, शुक्रवार का दिन वैदिक ज्योतिष के अनुसार कई राशियों के लिए विशेष अवसर लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर जानिए आज आपकी राशि का गुडलक कैसा रहेगा और भाग्य को मजबूत करने के लिए कौन-सा उपाय...
Aaj Ka Good Luck (26th June 2026): 26 जून 2026, शुक्रवार का दिन वैदिक ज्योतिष के अनुसार कई राशियों के लिए विशेष अवसर लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर जानिए आज आपकी राशि का गुडलक कैसा रहेगा और भाग्य को मजबूत करने के लिए कौन-सा उपाय करना चाहिए।
मेष- आज किसी से झगड़ा न करें, यह नुकसानदायक साबित हो सकता है। चिकित्सा पर खर्च करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहने में ही भलाई है।
उपाय- गाय को घी वाली रोटी खिलाएं।
वृष- समाज में रुतबा बढ़ा रहेगा। आपके लिए विदेश से खास मैसेज आ सकता है। अपने बच्चे की सेहत पर खास ध्यान दें। दोस्त से आपको मोरल सपोर्ट मिलेगा।
उपाय- हनुमान जी की उपासना करें।
मिथुन- आज आपकी राय लोगों को काम में सफलता दिलाएगी। घर में सुख और शांति का निवास रहेगा। मंदिर में दही और दूध दान करने से घर में खुशहाली आएगी।
उपाय- पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
कर्क- जो नौकरी की तलाश में हैं उनको जॉब के ऑफर मिलेंगे। जिससे मन में खुशी रहेगी। घर की सारी परेशानियां दूर होंगी। फाइनेंशियल पोजिशन अच्छी रहेगी।
उपाय- मां दुर्गा की पूजा करें।
सिंह- घर के किसी काम को पूरा करने में भाई-बहन की मदद लेनी पड़ सकती है। कई अटके हुए काम बनते चले जाएंगे। नई नौकरी की तलाश पूरी होगी।
उपाय- घर में सुबह और शाम कपूर जलाएं।
कन्या- पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के भी योग बने हुए हैं। अध्यापन, लेखन, विज्ञापन व मीडिया से संबंधित काम करने वाले लोगों के लिए यह समय अनुकूल है।
उपाय- काले तिल और उड़द दाल का दान करें।
तुला- आज आप अपने गुस्से पर संयम रखें नहीं तो बिगड़े काम बन सकते हैं। जो लोग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ें हैं उनके लिए दिन अच्छा है। आपकी मेहनत फ्यूचर में काम आएगी।
उपाय- “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें।
वृश्चिक- नौकरी पेशा जातकों को पदोन्नति का तोहफा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में बहस से बचना उचित होगा। स्टूडेंट्स को करियर के लिए मेहनत करने की जरूरत है।
उपाय- गणेश रुद्राक्ष के दर्शन करें।
धनु- आज का दिन बहुत शानदार रहने वाला है। प्रमोशन के योग बनेंगे। इस राशि के छात्र पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
उपाय- घर के मंदिर में बगलामुखी यंत्र की स्थापना करें।
मकर- कामयाबी आपके कदम चूमेगी। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। विदेश जाने की इच्छा पूरी होगी। नए काम में सफलता प्राप्त होगी।
उपाय- चांदी पहनें।
कुंभ- आज आपके पास किसी भी काम को कराने की शक्ति और अधिकार रहेगा। आस-पास के लोग आपके अनुभव का पूरा लाभ उठाएंगे।
उपाय- चावल, दूध या सफेद मिठाई दान करें।
मीन- आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।
उपाय- तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं और दीपक जलाएं।