Andhra Road Accident: आंध्र और हैदराबाद में अलग-अलग दुर्घटनाओं में 10 लोगों की मौत, 15 घायल

Edited By Updated: 26 Jun, 2026 12:34 PM

10 people killed in separate accidents in andhra and hyderabad

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से बेहद दर्दनाक खबरें सामने आ रही हैं। आंध्र प्रदेश के विभिन्न जिलों और हैदराबाद में गुरुवार रात से लेकर आज तड़के तक हुए भीषण सड़क हादसों में कुल 10 लोगों की मौत हो gai जबकि 15 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस और...

नेशनल डेस्क। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से बेहद दर्दनाक खबरें सामने आ रही हैं। आंध्र प्रदेश के विभिन्न जिलों और हैदराबाद में गुरुवार रात से लेकर आज तड़के तक हुए भीषण सड़क हादसों में कुल 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस और राहत बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।

बता दें कि यह हादसा माचेरला नगरवनम के पास हुआ जब गाड़ी सड़क किनारे खड़ी लॉरी से टकरा गई। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को माचेरला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

बचाव कर्मियों को गाड़ी के बुरी तरह क्षतिग्रस्त ढांचे से शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। MUV में ड्राइवर समेत कुल 13 लोग सवार थे। पीड़ित हैदराबाद के एक ही परिवार के थे। वे अपने एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पामुरु जा रहे थे। मृतकों की पहचान कादिरी वेंकटेश्वरलू, कादिरी शारदा, पिडुगु शारदा और सत्यनारायण के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: मुहर्रम के जुलूस के दौरान बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ताजिया, 3 की मौत, 10 झुलसे

फिलहाल माचेरला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा तेज़ रफ़्तार के कारण हुआ या ड्राइवर को झपकी आ गई थी। अन्नमय्या जिले में एक अन्य हादसे में कार और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए। एक ही परिवार के ये लोग स्थानीय त्योहार में शामिल होने के बाद ऑटो-रिक्शा से घर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान मुबारक, मेहरीन बी और वाहिद के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें: कौन है दुनिया की सबसे ऊंची इमारत 'Burj Khalifa' का असली मालिक? जानिए हर साल कितनी होती है कमाई?

वहीं घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच गुरुवार देर रात अनंतपुर जिले में एक अन्य हादसे में लॉरी का ड्राइवर जिंदा जल गया। यह हादसा उरावकोंडा मंडल के बुडागावी के पास हुआ। ग्रेनाइट ले जा रही एक लॉरी बेकाबू होकर पेड़ से टकराई और पलट गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई।

गाड़ी में आग लगने से लॉरी का ड्राइवर केबिन में ही फंस गया और जिंदा जल गया जबकि क्लीनर किसी तरह बाहर निकलने में कामयाब रहा। हैदराबाद में मोटरसाइकिल और स्कूटी की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा कोंडापुर इलाके में AMB फ्लाईओवर पर हुआ जब स्कूटी गलत दिशा से आ रही थी। मरने वालों की पहचान श्रीकांत और विट्ठल के तौर पर हुई है जो स्कूटी पर सवार थे। फिलहाल बाइक चलाने वाले व्यक्ति को मामूली चोटें आईं हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!