पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान से पहले हिंसा, चुनाव आयोग के वाहन को लगाई आग

Edited By Pardeep,Updated: 27 Mar, 2021 06:14 AM

election commission vehicle set on fire in west bengal

पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान से कुछ घंटे पहले शुक्रवार रात पुरुलिया जिले के बंदवान में चुनाव ड्यूटी के लिए किराए पर लिए गए एक वाहन को आग लगा दी गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बताया जा रहा है कि वाहन निर्वाचन अधिकारियों

पुरुलियाः पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान से कुछ घंटे पहले शुक्रवार रात पुरुलिया जिले के बंदवान में चुनाव ड्यूटी के लिए किराए पर लिए गए एक वाहन को आग लगा दी गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बताया जा रहा है कि वाहन निर्वाचन अधिकारियों को मतदान केन्द्र पर छोड़ने के बाद वापस जा रहा था। इस दौरान राज्य के नक्सल प्रभावित जंगलमहल क्षेत्र के तुलसिडी गांव में इसमें आग लगा दी गई। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जंगलों से अचानक बाहर आए कुछ लोगों ने वाहन को रोका और कथित रूप से उस पर पेट्रोलियम पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी। सूत्रों ने कहा कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इससे पहले कि दमकल कर्मी आग पर काबू पाते, वाहन जलकर राख हो चुका था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुरुलिया जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर शनिवार को पहले चरण में मतदान होना है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!