Edited By Ramkesh,Updated: 11 Jun, 2026 04:03 PM

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद अब NDA गठबंधन भी अपने सहयोगियों के साथ बैठक की। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री ने अमित शाह ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि 'जातिवाद-वंशवाद की राजनीति का अब अंत हो गया है। भारत की जनता अब पीएम मोदी पर अटूट भरोसा कर...
नेशनल डेस्क: इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद अब NDA गठबंधन भी अपने सहयोगियों के साथ बैठक की। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री ने अमित शाह ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि 'जातिवाद-वंशवाद की राजनीति का अब अंत हो गया है। भारत की जनता अब पीएम मोदी पर अटूट भरोसा कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में राजनीतिक स्थिरता रही है। प्रधानमंत्री ने देशहित को हमेशा ऊपर रखा 2047 तक विकसित भारत का संकल्प है इस वजह से जनता ने उन पर अटूट भरोसा जता रही है।
उन्होंने इंडिया गठबंधन की बैठक पर चुटकी लेते हुए कहा कि 'जातिवाद-वंशवाद की राजनीति का अंत हो गया है। आप को बता दें कि 08 जून को इंडिया गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), कथित वोट चोरी और चुनावी धांधली के मुद्दे पर भारत के मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यह पत्र शीघ्र ही मुख्य न्यायाधीश को सौंपा जायेगा। खरगे ने कहा कि बैठक में प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग सीबीएसई परीक्षाओं से जुड़े मामलों में लाखों छात्रों के हित प्रभावित हुए हैं।
उन्होंने बताया कि संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्षी दलों के बीच समन्वय को और मजबूत किया जायेगा तथा नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय में प्रतिदिन सुबह बैठकें आयोजित की जायेंगी। इस बैठक में खड़गे ने कहा कि बैठक में शामिल 25 दलों के नेताओं ने पांच प्रस्तावों पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और संजय राउत तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन बैठक में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए और उन्होंने बैठक में लिये गये सभी निर्णयों पर अपनी सहमति व्यक्त की। जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को परेशान करने, डराने-धमकाने जैसे गंभीर आरोप लगा कर सभी को एक साथ लाने का प्रयास किया जिससे आने वाले चुनाव में बीजेपी को रोका जा सके।