धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का बयान आया सामने, बोले- 'BJP कार्यकर्ताओं के लिए पद से बड़ा देश'

Edited By Updated: 26 Jul, 2026 06:00 AM

amit shah s statement on dharmendra pradhan s resignation surfaced

पेपर लीक विवादों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।

नेशनल डेस्कः पेपर लीक विवादों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। इस बड़े घटनाक्रम के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं के लिए पद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण देश, हमारी युवा पीढ़ी और विद्यार्थी हैं।

देश और छात्रों के लिए भावुक हुए प्रधान
धर्मेंद्र प्रधान ने 25 जुलाई की दोपहर को अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि पिछले 10 दिनों के घटनाक्रम से उनका मन बेहद दुखी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मुद्दा उनके लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं है। प्रधान के अनुसार, बीजेपी सरकार देश के युवाओं का सम्मान करती है और पेपर लीक के खिलाफ सुधार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

अमित शाह ने गिनाईं उपलब्धियां
गृह मंत्री अमित शाह ने धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के प्रभावी क्रियान्वयन और मातृभाषा में परीक्षाओं की व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। शाह ने भरोसा जताया कि मोदी सरकार द्वारा पेपर लीक के दोषियों को कठोर दंड देने के लिए लिए गए निर्णयों से NEET परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों के साथ पूरा न्याय होगा।

प्रह्लाद जोशी को अतिरिक्त जिम्मेदारी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद, प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। जोशी वर्तमान में खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं और अब वे शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार भी संभालेंगे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!