'फडणवीस सरकार किसानों के साथ खेल रही ब्लू व्हेल गेम'

Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Feb, 2018 07:42 PM

fadanavis government playing the blue whale games with the farmers

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिला के बेरोजगार अविनाश शेटे ने आज मंत्रालय परिसर में मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्महत्या करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस समय पर पहुंच गई और दुर्घटना टल...

मुंबई: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिला के बेरोजगार अविनाश शेटे ने आज मंत्रालय परिसर में मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्महत्या करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस समय पर पहुंच गई और दुर्घटना टल गई। इससे पहले हाल ही में 80 वर्षीय वृद्ध किसान ने मंत्रालय परिसर में खुद को आग लगा ली थी और अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी।

जानकारी के मुताबिक, अहमदनगर का रहने वाला अविनाश शेटे ने एग्री की डिग्री ली है। उसने कुछ साल पहले कृषि सहायक अधिकारी पद के लिए सरकारी एग्माज दिया था। लेकिन सरकार ने काफी सालों से इन रिक्तियों पर भर्ती नहीं की थी। नौकरी न मिलने से अविनाश निराश था और उसने यह कदम उठाया।

युवक सुबह से मंत्रालय परिसर में चक्कर लगा रहा था। सुबह साढ़े दस बजे वह मिट्टी के तेल कैन लेकर आया और वह तेल उसने अपने शरीर पर छिड़का। इसके बाद खुद को आग लगा रहा था। तभी वहां पर खड़े पुलिस वाले ने देखा। उसने उसके हाथ से माचिस और तेल का कैन छिना पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

इस घटना पर एमपीसीसी प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा, ‘देवेन्द्र फडणवीस सरकार किसान और बेरोजगार युवकों के साथ खतरनाक  ब्लू व्हेल गेम खेल रही है।'

सावंत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार झूठे वादे कर सत्ता में आई है। सरकार को किसानों और बेरोजगार युवकों की ओर ध्यान देना चाहिए ताकि इन्हें आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठाना पड़े। 

एमपीसीसी के अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए और उन्हें सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!