मशहूर एक्टर पर रेप का आरोप, दर्ज हुए यौन उत्पीड़न के 12 मामले; फिल्म इंडस्ट्री में मची हलचल

Edited By Updated: 10 Sep, 2024 08:11 PM

famous actor accused of rape

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गैब्रियल ओल्ड्स एक गंभीर विवाद में फंस गए हैं। उन पर अब तक 12 महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, 9 सितंबर को पांच नए आरोप सामने आए हैं, जिससे उनके खिलाफ पहले से चल रहे मामले और भी पेचीदा हो गए...

नेशनल डेस्क: हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गैब्रियल ओल्ड्स एक गंभीर विवाद में फंस गए हैं। उन पर अब तक 12 महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, 9 सितंबर को पांच नए आरोप सामने आए हैं, जिससे उनके खिलाफ पहले से चल रहे मामले और भी पेचीदा हो गए हैं।

19 जुलाई को दर्ज हुआ था पहला मामला
गैब्रियल ओल्ड्स के खिलाफ पहला मामला 19 जुलाई को दर्ज हुआ था, जब एक 41 वर्षीय महिला ने उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। इसके बाद, दो अन्य महिलाओं ने भी इसी तरह के आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इन आरोपों के बाद अभिनेता की मुश्किलें बढ़ती गईं।

हाल ही में लगाए गए आरोपों में कहा गया है कि सितंबर 2021 में गैब्रियल ने एक महिला के साथ शारीरिक शोषण किया और मई 2022 में एक अन्य महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा, साल 2023 में भी एक तीसरी महिला ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gabriel Olds (@gabriel.olds)

आरोप झूठे हैं- गैब्रियल ओल्ड्स
गैब्रियल ओल्ड्स के वकील, लियोनार्ड लेविन, ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने एक बयान में कहा कि गैब्रियल ने जो भी यौन संबंध बनाए हैं, वह पूरी सहमति के साथ थे और वह अदालत में यह साबित करेंगे। गैब्रियल 7 अगस्त से गिरफ्तार हैं और उन्होंने अब तक किसी भी आरोप को स्वीकार नहीं किया है।

फिल्म इंडस्ट्री में हलचल
इन आरोपों ने फिल्म इंडस्ट्री में काफी हलचल मचा दी है। यह मामला न केवल गैब्रियल की छवि को धूमिल कर रहा है, बल्कि यौन उत्पीड़न के मुद्दे पर समाज को भी जागरूक कर रहा है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है और देखना होगा कि आगे क्या होता है।

गैब्रियल ओल्ड्स के फिल्मी प्रोजेक्ट्स
गैब्रियल ओल्ड्स ने 'NCIS: लॉस एंजेल्स' जैसे टीवी शो में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। इसके अलावा, वह 'द आइज ऑफ टैमी फे' और 'सिक्स फीट अंडर' जैसी फिल्मों और शोज में भी नजर आ चुके हैं, जहां उनके अभिनय को काफी सराहा गया। अब देखना होगा कि इन आरोपों के चलते गैब्रियल का करियर किस दिशा में जाता है और अदालत में क्या सच सामने आता है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!