गेहूं का सही मुल्य नहीं मिलने पर किसानों ने नीजि व्यपारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया

Edited By Updated: 08 May, 2021 08:45 PM

farmers protest in samba for wheat rates

जिला साम्बा के रामगढ़ क्षेत्र के किसानों ने शनिवार को नीजि व्यापारियों के खिलाफ जोरदा प्रदर्शन किया।

साम्बा : जिला साम्बा के रामगढ़ क्षेत्र के किसानों ने शनिवार को नीजि व्यापारियों के खिलाफ जोरदा प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदर्शन की अगुवाई बी.डी.सी. चेयरमैन रामगढ दर्शन सिंह, किसान यूनियन प्रधान मोहन सिंह भट्टी, पूर्व सरपंच ओम प्रकाश ने की। प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि एक तरफ कोरोना महामारी के कारण पूरी तरह से लाकडाऊन लगा हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ किसानों ने इस समय गेहूं काटकर  रख दी , परंतु नीजि व्यापारी सरकारी तय दाम से कम अपनी मनमर्जी से किसानों को रेट दे रहे हैं, जिसे किसान वर्ग कभी सहन नहीं करेगा।


         किसानों ने कहा कि नीजि व्यापारी किसानों के पास आकर यह कहते हैं कि इस लाकडाऊन में कोई तय मुल्य नहीं होगा और इसलिए गेहूं कम दाम पर ही लेंगे। बी.डी.सी. चेयरमैन ने कहा कि ऐसे व्यपारियों पर पूरी तरह से कार्रवाई करनी चाहिए जो कि इस मजबूरी हालत में किसानों को लूटने का काम कर रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!