मणिपुर में हिंसक विरोध-प्रदर्शन, कांगपोकपी में 6 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर भड़के लोग

Edited By Updated: 20 Sep, 2026 09:44 AM

violent protests rock manipur kangpokpi over detention of 6 villagers

सुरक्षा बलों द्वारा छह ग्रामीणों को कथित तौर पर हिरासत में लिए जाने के बाद मणिपुर के कांगपोकपी जिले में कुकी समुदाय के कुछ लोगों ने हिंसक विरोध-प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी।

इंफाल : सुरक्षा बलों द्वारा छह ग्रामीणों को कथित तौर पर हिरासत में लिए जाने के बाद मणिपुर के कांगपोकपी जिले में कुकी समुदाय के कुछ लोगों ने हिंसक विरोध-प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि मोटबुंग और आसपास के इलाकों में शनिवार रात 10 बजे से आधी रात तक विरोध-प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर टायर जलाए और सरकारी गाड़ियों पर पथराव किया। प्रदर्शनकारियों का दावा था कि सुरक्षा बलों ने बिना कोई कारण बताए खोलन के छह ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया था। जिले में नागा-बहुल चावांगकिनिंग गांव के पास स्थित खोलन पर हाल ही में हथियारबंद बदमाशों ने हमला किया था। 

अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के कई गोले दागे। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों की गाड़ियों की आवाजाही रोकने के लिए भारी निर्माण उपकरणों का इस्तेमाल करके मोटबुंग में नेशनल हाईवे-2 (इंफाल से दीमापुर) के कुछ हिस्सों को खोद दिया था। 

उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी घायल हो गए और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बाद में सुरक्षा बलों ने हिरासत में लिए गए गांव के स्वयंसेवकों को रिहा कर दिया जिसके बाद विरोध-प्रदर्शन खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि अब स्थिति नियंत्रण में है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!