नूह के गोदाम में भीषण अग्निकांड: 5 KM दूर तक दिखीं लपटें, करोड़ों का कॉस्मेटिक और कपड़ा जलकर खाक

Edited By Updated: 06 May, 2026 08:42 AM

fire breaks out in a warehouse in nuh no casualties reported

हरियाणा के नूह जिले के तावडू उपमंडल से आगजनी की एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के जोरसी-फतेहपुर गांव में स्थित एक विशाल गोदाम में मंगलवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें और काला धुआं करीब 5 किलोमीटर दूर से ही साफ दिखाई दे रहा था। इस...

Nuh Warehouse Fire : हरियाणा के नूह जिले के तावडू उपमंडल से आगजनी की एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के जोरसी-फतेहपुर गांव में स्थित एक विशाल गोदाम में मंगलवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें और काला धुआं करीब 5 किलोमीटर दूर से ही साफ दिखाई दे रहा था। इस हादसे में करोड़ों रुपये के सामान के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

बता दें कि यह जानकारी दमकल विभाग के एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ये पांच किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही थीं। आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं लेकिन भीषण आग के कारण अतिरिक्त गाड़ियां भेजनी पड़ीं। 

 

खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का अभियान जारी था। इस दौरान पुलिसकर्मी भी घटनास्थल पर तैनात रहे। दो अधिकारियों ने बताया कि गोदाम में कपड़ों और सौंदर्य प्रसाधनों का बड़ा भंडार था। दमकल अधिकारी ने बताया कि इस घटना में करोड़ों रुपये के सामान का नुकसान होने की आशंका है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!