All Time Low Rupee: ऑल-टाइम लो पर रुपया, डॉलर के मुकाबले 95.43 पर, क्यों आई गिरावट?

Edited By Updated: 05 May, 2026 10:33 AM

rupee hits all time low at 95 43 against the dollar

भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले आज ऑल-टाइम लो पर चला गया। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 20 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.43 पर पहुंच गया। खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी और ईरानी सेनाओं के बीच नए सिरे से हुए सैन्य संघर्ष के बाद बाजार की...

All Time Low Rupee: भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले आज ऑल-टाइम लो पर चला गया। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 20 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.43 पर पहुंच गया। खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी और ईरानी सेनाओं के बीच नए सिरे से हुए सैन्य संघर्ष के बाद बाजार की भावनाएं अस्थिर रहने के कारण घरेलू मुद्रा दबाव में है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि खाड़ी देशों में अस्थिरता के कारण निवेशकों की चिंता से सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर भारी मात्रा में पूंजी का पलायन हो रहा है जिसमें अमेरिकी डॉलर को सबसे अधिक लाभ मिल रहा है। 

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि ब्रेंट तेल की कीमत 113 डॉलर के आसपास बनी हुई है जिससे भारत जैसी तेल आयात करने वाली अर्थव्यवस्थाएं दबाव में हैं। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.30 प्रति डॉलर पर खुला। हालांकि शुरुआती कारोबार में 20 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.43 पर आ गया। रुपया सोमवार को 39 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सर्वकालिक निचले स्तर 95.23 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.51 पर रहा। 

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 361.62 अंक टूटकर 76,907.78 अंक पर जबकि निफ्टी 134.90 अंक फिसलकर 23,980.60 अंक पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.07 प्रतिशत गिरावट के साथ 113.22 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने 2,835.62 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।  

 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!