Edited By Monika Jamwal,Updated: 28 May, 2020 06:09 PM
विजयपुर के सलमेरी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक खेतों में आग भडक़ उठी।
साम्बा : विजयपुर के सलमेरी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक खेतों में आग भडक़ उठी। सडक़ के साथ-साथ उगी झाडिय़ोंं में लगी आग जब फैल कर खेतों की ओर बढऩे लगी तो गांववासियों ने विजयपुर पुलिस थाने में फोन कर जानकारी दी। पुलिस ने फायर स्टेशन फोन कर एक फायर टेंडर मौके पर पहुंचा। दमकल दस्ते ने समय पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।