Edited By Radhika,Updated: 11 Dec, 2025 02:36 PM

Indigo संकट से परेशान यात्रियो के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। इंडिगो ने उन यात्रियों को मुआवज़ा देने की घोषणा की है, जिनकी उड़ानें 3 से 5 दिसंबर के बीच प्रभावित हुई थीं।
नेशनल डेस्क: Indigo संकट से परेशान यात्रियो के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। इंडिगो ने उन यात्रियों को मुआवज़ा देने की घोषणा की है, जिनकी उड़ानें 3 से 5 दिसंबर के बीच प्रभावित हुई थीं। इस अवधि में कंपनी का पूरा नेटवर्क अस्त-व्यस्त हो गया था, जिसके चलते हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाएँ प्रभावित हुई थीं।
ये भी पढ़ें- US Visa Alert: 5 साल की सोशल मीडिया हिस्ट्री दिखाओ… तभी मिलेगा US वीज़ा! 42 देशों की लिस्ट में चेक करें अपने देश का नाम
मिलेगा इतना मुआवज़ा-
कंपनी ने ऐलान किया है कि प्रभावित यात्रियों को सरकार के नियमों (DGCA दिशानिर्देश) के अनुसार ₹5,000 से लेकर ₹10,000 तक का नकद मुआवज़ा दिया जाएगा। इसके अलावा एयरलाइन ने सबसे ज्यादा प्रभावित यात्रियों के लिए ₹10,000 तक के अतिरिक्त ट्रैवल वाउचर जारी करने की भी घोषणा की है। यह फैसला उन यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण राहत है जिनकी यात्रा योजनाएँ अचानक बदल गईं और जिन्हें बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ा।

वाउचर की खासियत
इस ट्रैवल वाउचर की सबसे खास बात यह है कि यात्री इसे अगले 12 महीने यानि की एक साल तक कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन वाउचर्स का उपयोग भारत में इंडिगो की किसी भी घरेलू उड़ान या अंतरराष्ट्रीय रूट के लिए किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Parliament Session : 9वें दिन ई-सिगरेट पर गरमाई लोकसभा, अनुराग ठाकुर ने TMC सासंद पर लगाए आरोप
<
>
कैसे तय होगी मुआवज़ा राशि?
कंपनी ने स्पष्ट किया कि मुआवज़ा राशि DGCA द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों के तहत दी जाएगी। नियमों के अनुसार जिन यात्रियों की उड़ानें एयरलाइन की गलती के कारण रद्द हुईं, वे इस मुआवज़े के हकदार हैं।
मुआवज़ा राशि निम्नलिखित कारकों के आधार पर तय की जाएगी:
- फ्लाइट की दूरी
- टिकट की श्रेणी
- यात्री को हुई असुविधा
इंडिगो का उद्देश्य इस कदम से यात्रियों को हुए आर्थिक नुकसान और अनावश्यक परेशानी को कम करना है।