Edited By Parveen Kumar,Updated: 24 Jun, 2026 05:03 PM

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक मासूम बच्चे और दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोतिहारी- बेतिया एनएच-28बी पर नवका टोला...
नेशनल डेस्क : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक मासूम बच्चे और दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोतिहारी- बेतिया एनएच-28बी पर नवका टोला गांव के तेज रफ्तार पिकअप और ऑटो रिक्शा के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में एक मासूम बच्चे और दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों की पहचान बेतिया के नया टोला निवासी रुबीना खातून (28), आयशा खातून (22), जायद खान (07)तथा सुगौली थाना क्षेत्र के छगराहां निवासी वर्षीय ऑटो रिक्शा चालक भैरव साह (32)के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमाटर्म के लिए सदर अस्पताल, मोतिहारी भेज दिया है। हादसे के बाद एनएच-28बी पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस ने जेसीबी मशीन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त पिकअप और ऑटो रिक्शा को सड़क से हटवाकर आवागमन बहाल कराया।