कुंडली का 'दोष' दूर करने के नाम पर नाबालिग से दु/ष्कर्म, पीड़िता हुई गर्भवती, ढोंगी बाबा गिरफ्तार

Edited By Updated: 24 Sep, 2026 05:27 PM

fraudulent godman arrested for r ping a minor

सब-इंस्पेक्टर एके काले ने PTI को बताया कि भारतीय न्याय संहिता, बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण (POCSO) एक्ट और राज्य के अंधविश्वास विरोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

लातूर: महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में लातूर में एक व्यक्ति को 17 साल की लड़की की कुंडली का 'दोष' दूर करने के बहाने रेप करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

विवेकानंद चौक पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि यहां ठाकरे चौक के रहने वाले रामेश्वर महाराज ने लड़की को यकीन दिलाया कि उसकी कुंडली में कोई दोष है, जिसे ठीक करने के लिए कुछ खास पूजा-पाठ की जरूरत है। उन्होंने कहा, "दोष दूर करने के नाम पर उसने लड़की के घर पर ही उसके साथ रेप किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। उसने लड़की को यह भी कहा कि वह इस बारे में किसी को न बताए, वरना कुंडली का दोष वापस आ जाएगा। यह घटना जून में हुई थी।"

सब-इंस्पेक्टर एके काले ने PTI को बताया कि भारतीय न्याय संहिता, बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण (POCSO) एक्ट और राज्य के अंधविश्वास विरोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। काले ने आगे बताया कि रामेश्वर को बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!