घर बैठे पैसे कमाने का लालच दंपती को पड़ा महंगा, लाखों की ठगी के हुए शिकार

Edited By Updated: 02 Jun, 2025 01:54 PM

ghaziabad news couple duped of rs3 lakh 68 thousand in online scam

साइबर ठगों ने घर बैठे पैसे कमाने का झांसा देकर आदित्य वर्ल्ड सिटी में रहने वाले एक दंपती से 3 लाख 68 हजार रुपये हड़प लिए। दंपती की हाल ही में नौकरी चली गई थी और वे काम की तलाश में थे। तभी वे इन जालसाजों के बिछाए जाल में फंस गए।

नेशनल डेस्क. साइबर ठगों ने घर बैठे पैसे कमाने का झांसा देकर आदित्य वर्ल्ड सिटी में रहने वाले एक दंपती से 3 लाख 68 हजार रुपये हड़प लिए। दंपती की हाल ही में नौकरी चली गई थी और वे काम की तलाश में थे। तभी वे इन जालसाजों के बिछाए जाल में फंस गए।

पीड़ित दंपती ने पुलिस को बताया कि वे दोनों नोएडा में एक ही कंपनी में काम करते थे, लेकिन पिछले महीने किसी वजह से उनकी नौकरी चली गई। गुजर-बसर के लिए वे ऑनलाइन काम की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें टेलीग्राम पर पार्ट-टाइम काम का एक विज्ञापन मिला। मैसेज में मीशो ऑनलाइन शॉपिंग पर कुछ टास्क पूरे करने पर कमीशन मिलने की बात कही गई थी।

शुरुआत में उन्हें बताया गया कि पहले टास्क में पैसे लगाने होंगे और काम पूरा होने पर कमीशन के साथ पैसा वापस मिल जाएगा। दंपती ने 100 रुपये लगाकर शुरुआत की और उन्हें 200 रुपये वापस मिले। इसके बाद उन्होंने 500 रुपये लगाए और उन्हें 1000 रुपये वापस मिले। इससे उनका विश्वास बढ़ गया। हालांकि, इसके बाद हर बार टास्क के नाम पर वे पैसे लगाते रहे, लेकिन किसी न किसी बहाने से उनका भुगतान रोक दिया जाता रहा, जब उन्होंने टेलीग्राम पर ही कस्टमर केयर से बात की, तो उन्हें बताया गया कि 20 टास्क पूरे करने के बाद ही वे सारा पैसा निकाल पाएंगे, जब वे 17वें टास्क पर पहुंचे, तो हर टास्क में अपने आप चार और टास्क जुड़ने लगे। पीड़ित ने दोबारा कस्टमर केयर से संपर्क किया, लेकिन उन्हें वही बात दोहराई गई कि टास्क पूरे किए बिना भुगतान नहीं होगा। अपनी सारी जमा-पूंजी गंवाने के बाद परेशान होकर दंपती ने वेव सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मोबाइल नंबर और खाता नंबर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। जिन खातों में पैसे ट्रांसफर हुए हैं। उनकी जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!