Edited By Rohini Oberoi,Updated: 27 Apr, 2026 10:09 AM

आज के दौर में 15 से 60 सेकंड के शॉर्ट वीडियो ने पूरी दुनिया को दीवाना बना रखा है। कंटेंट क्रिएटर्स के बीच सबसे बड़ी बहस यही है कि मेहनत कहां की जाए- YouTube Shorts पर या Instagram Reels पर? दोनों के अपने फायदे हैं लेकिन जब बात करियर और कमाई की आती है...
YouTube Shorts Vs Reels: आज के दौर में 15 से 60 सेकंड के शॉर्ट वीडियो ने पूरी दुनिया को दीवाना बना रखा है। कंटेंट क्रिएटर्स के बीच सबसे बड़ी बहस यही है कि मेहनत कहां की जाए- YouTube Shorts पर या Instagram Reels पर? दोनों के अपने फायदे हैं लेकिन जब बात करियर और कमाई की आती है तो गणित बदल जाता है।
1. व्यूज और रीच: जानिए क्या है बेस्ट?
Instagram Reels: अगर आप रातों-रात मशहूर होना चाहते हैं तो रील्स बेस्ट है। इसका एल्गोरिदम नए क्रिएटर्स को बहुत जल्दी प्रमोट करता है। आपके फॉलोअर्स कम हों तब भी वीडियो वायरल होने की संभावना ज्यादा रहती है।
यह भी पढ़ें: मैं घबराया नहीं था, देखना चाहता था कि क्या रहा है... गोलीबारी की घटना पर बोले Donald Trump
YouTube Shorts: यहां शुरुआत थोड़ी धीमी हो सकती है लेकिन यूट्यूब का सर्च इंजन बहुत ताकतवर है। यहां आपके वीडियो की 'शेल्फ लाइफ' ज्यादा होती है यानी साल भर बाद भी लोग आपके शॉर्ट्स को सर्च करके देख सकते हैं।

2. कमाई का गणित: जेब कहां ज्यादा भरेगी?
यही वह पॉइंट है जहां यूट्यूब बाजी मार ले जाता है। YouTube ने शॉर्ट्स के लिए 'ऐड रेवेन्यू शेयरिंग' शुरू कर दी है। यानी आपके वीडियो पर चलने वाले विज्ञापनों का हिस्सा सीधे आपके बैंक खाते में आता है। इसके अलावा सुपर थैंक्स, मेंबरशिप और लॉन्ग वीडियो में बदलने की सुविधा से कमाई के कई रास्ते खुल जाते हैं। इंस्टाग्राम पर सीधे प्लेटफॉर्म से पैसा कमाना अभी भी मुश्किल है। यहां क्रिएटर्स को मुख्य रूप से ब्रांड कोलैबोरेशन, स्पॉन्सरशिप और एफिलिएट मार्केटिंग पर निर्भर रहना पड़ता है।

3. करियर और स्टेबिलिटी (स्थिरता)
अगर आप इसे एक फुल-टाइम बिजनेस या करियर की तरह देख रहे हैं तो YouTube ज्यादा भरोसेमंद है। एक बार सब्सक्राइबर बेस बन गया तो वह लंबे समय तक आपके साथ रहता है। इंस्टाग्राम पूरी तरह से ट्रेंड्स और म्यूजिक पर टिका है। यहां आपको हर दिन नए ट्रेंड के साथ अपडेट रहना पड़ता है वरना रीच गिरते देर नहीं लगती।

4. नए क्रिएटर्स के लिए गुरुमंत्र
अपना चेहरा पहचानने (Personal Brand) के लिए इंस्टाग्राम रील्स से शुरू करें। साथ-साथ यूट्यूब शॉर्ट्स पर भी फोकस करें ताकि आने वाले समय में आप मोनेटाइजेशन का फायदा उठा सकें।