Edited By Anu Malhotra,Updated: 13 Apr, 2026 05:51 PM

Investment News: अगर आपने 15 साल पहले इस फंड में भरोसा जताया होता, तो आज आप करोड़पति बनने की राह पर होते। हम बात कर रहे हैं Mirae Asset Great Consumer Fund की, जिसने भारत की बढ़ती 'कंजम्प्शन' (खपत) थीम का फायदा उठाकर अपने निवेशकों की झोली भर दी है।
Investment News: अगर आपने 15 साल पहले इस फंड में भरोसा जताया होता, तो आज आप करोड़पति बनने की राह पर होते। हम बात कर रहे हैं Mirae Asset Great Consumer Fund की, जिसने भारत की बढ़ती 'कंजम्प्शन' (खपत) थीम का फायदा उठाकर अपने निवेशकों की झोली भर दी है।
पैसा बनाने वाली मशीन: ₹10,000 की SIP का जादू
इस फंड के आंकड़े हैरान करने वाले हैं। अगर किसी निवेशक ने 2011 (फंड की शुरुआत) से हर महीने ₹10,000 की SIP शुरू की होती, तो आज उसका कुल फंड बढ़कर करीब ₹62.9 लाख हो गया होता।
SIP रिटर्न: शुरुआत से अब तक लगभग 15.4% (CAGR)।
लम्पसम (एकमुश्त) फायदा: अगर आपने शुरुआत में सिर्फ ₹10,000 एक बार में निवेश किए होते, तो आज वह बढ़कर ₹88,000 से अधिक हो गए होते (करीब 15.76% CAGR)।पिछले 5 सालों की बात करें तो इस फंड ने धमाकेदार 25% का सालाना रिटर्न दिया है।
आपका पैसा कहां निवेश होता है?
यह एक Thematic Fund है, जो मुख्य रूप से उन कंपनियों में पैसा लगाता है जिनका सीधा संबंध आम जनता की खरीदारी और खर्च से है। इसके पोर्टफोलियो में ये प्रमुख सेक्टर और कंपनियां शामिल हैं जैसे कि: ऑटोमोबाइल, रिटेल, टेलीकॉम, FMCG और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स।
दिग्गज कंपनियां: Mahindra & Mahindra, Maruti Suzuki, Titan, और Bharti Airtel।
एक्सपर्ट व्यू: क्या आपको निवेश करना चाहिए?
फंड एक्सपर्ट के अनुसार, इस फंड की सफलता के पीछे भारतीय मिडिल क्लास की बढ़ती खर्च करने की क्षमता है। ऐसे थीमैटिक फंड्स में कम से कम 5 साल के लिए निवेश करना चाहिए। ज्वेलरी, फैशन और रिटेल जैसे सेक्टर्स GDP से भी दोगुनी रफ्तार से बढ़ सकते हैं। फंड अब क्विक कॉमर्स (जैसे Blinkit, Zepto मॉडल) और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ज्यादा भरोसा दिखा रहा है, क्योंकि अब ये कंपनियां मुनाफे की ओर बढ़ रही हैं। FMCG (साबुन, तेल आदि) सेक्टर में बढ़ती कॉम्पिटिशन के कारण थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।
नोट: म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।