5 लाख लगाएं और 10 लाख पाएं... Post Office की इस स्कीम ने मचाई धूम, 115 महीनों में पैसा होगा सीधा दोगुना, जानें कैसे?

Edited By Updated: 21 Apr, 2026 08:40 AM

post office s money double scheme money will double in 115 months

अगर आप अपने गाढ़ी कमाई को ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं जहां जोखिम शून्य हो और रिटर्न जोरदार तो पोस्ट ऑफिस की योजनाएं आज भी सबसे भरोसेमंद विकल्प हैं। सुरक्षित निवेश की तलाश कर रहे लोगों के लिए डाकघर की किसान विकास पत्र (KVP) योजना एक मनी डबल मशीन की...

Post Office Money Double Scheme : अगर आप अपने गाढ़ी कमाई को ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं जहां जोखिम शून्य हो और रिटर्न जोरदार तो पोस्ट ऑफिस की योजनाएं आज भी सबसे भरोसेमंद विकल्प हैं। सुरक्षित निवेश की तलाश कर रहे लोगों के लिए डाकघर की किसान विकास पत्र (KVP) योजना एक मनी डबल मशीन की तरह काम कर रही है। इस सरकारी स्कीम में निवेश करने पर आपके पैसे की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी भारत सरकार की होती है। 

इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत इसकी सुरक्षा है। चूंकि यह योजना भारत सरकार द्वारा संचालित है इसलिए इसमें निवेश पर जोखिम जीरो होता है। आपके मूलधन और उस पर मिलने वाले मुनाफे की पूरी गारंटी खुद सरकार देती है जो इसे बाजार की अन्य निजी निवेश योजनाओं से कहीं ज्यादा सुरक्षित बनाती है। 

PunjabKesari

कैसे काम करता है Money Double का गणित?

इस स्कीम में चक्रवृद्धि ब्याज (Compound Interest) का लाभ मिलता है जिससे आपकी कमाई तेजी से बढ़ती है। यदि आप आज 5 लाख का एकमुश्त निवेश करते हैं, तो 115 महीने (9 साल 7 महीने) बाद आपको पूरे 10 लाख मिलेंगे। इसी तरह 6 लाख का निवेश ₹12 लाख और ₹7 लाख का निवेश 14 लाख में बदल जाएगा।

यह स्कीम इन लोगों के लिए है रामबाण

यह स्कीम उन लोगों के लिए रामबाण है जो लंबी अवधि के लिए एकमुश्त रकम निवेश करना चाहते हैं। इसमें आप न्यूनतम 1000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है जिससे यह बड़े निवेशकों के लिए भी आकर्षक है। इसे एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति या एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस में आसानी से ट्रांसफर किया जा सकता है। कोई भी वयस्क व्यक्ति अकेला या तीन लोगों के साथ मिलकर (Joint Account) इसे खरीद सकता है। 

PunjabKesari

7.5% का दमदार ब्याज और सरकारी सुरक्षा

वर्तमान में सरकार इस स्कीम पर 7.5% की सालाना ब्याज दर ऑफर कर रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस निवेश पर बाजार के जोखिमों का कोई असर नहीं होता। चूंकि यह एक सरकारी योजना है इसलिए आपके पैसे की सुरक्षा की पूरी गारंटी सरकार की होती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!