Swiggy, Zomato, Blinkit और Zepto डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल का ऐलान

Edited By Updated: 16 May, 2026 10:22 AM

gig workers strike fuel price hike swiggy zomato blinkit zepto delivery

Strike news: Swiggy, Zomato, Blinkit, Zepto से आर्डर करने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में Gig and Platform Service Workers Union (GIPSWU) ने शनिवार को 5 घंटे के सांकेतिक हड़ताल का ऐलान...

Strike news: Swiggy, Zomato, Blinkit, Zepto से आर्डर करने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में Gig and Platform Service Workers Union (GIPSWU) ने शनिवार को 5 घंटे के सांकेतिक हड़ताल का ऐलान किया है। यह हड़ताल दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी, जिसके दौरान हजारों डिलीवरी पार्टनर अपने-अपने ऐप्स को बंद रखेंगे। इस वजह से Swiggy, Zomato, Blinkit और Zepto जैसी बड़ी ऑनलाइन डिलीवरी सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना है और ग्राहकों को ऑर्डर मिलने में देरी या सेवा बाधित होने की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

पेट्रोल-डीजल महंगाई पर भड़के Gig Workers
GIPSWU ने कहा कि हाल ही में लगभग ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी ने पहले से ही महंगाई और कम कमाई से जूझ रहे डिलीवरी कर्मियों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। संगठन के अनुसार, पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों का सीधा असर उनकी रोज़ की कमाई पर पड़ रहा है, क्योंकि उन्हें ज्यादा खर्च करके भी कम बचत मिल रही है। दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत लगभग ₹97.77 प्रति लीटर और डीजल ₹90.67 प्रति लीटर के आसपास पहुंच गई है। यह बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक तनावों के बीच हुई है।

करीब 1.2 करोड़ Gig Workers प्रभावित होने का दावा
यूनियन ने चेतावनी दी है कि देश में लगभग 1.2 करोड़ गिग वर्कर्स इस महंगाई से प्रभावित हो सकते हैं, जो मुख्य रूप से बाइक और स्कूटर के जरिए डिलीवरी का काम करते हैं। बढ़ती ईंधन लागत के कारण उनकी आय लगातार घट रही है।

महिलाओं और डिलीवरी पार्टनर्स पर ज्यादा असर
GIPSWU की अध्यक्ष सीमा सिंह ने कहा कि यह fuel price increase उन लोगों के लिए सीधा झटका है जो पहले से ही महंगाई, गर्मी और लंबे काम के घंटों से परेशान हैं। उन्होंने बताया कि कई डिलीवरी पार्टनर 10 से 14 घंटे तक लगातार काम करते हैं, लेकिन खर्च बढ़ने के कारण उनकी आय घटती जा रही है।
यूनियन ने यह भी कहा कि महिलाओं सहित कई गिग वर्कर्स पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है।

सरकार और कंपनियों से मांग
GIPSWU ने सरकार और बड़ी डिजिटल कंपनियों को मांग पत्र सौंपकर प्रति किलोमीटर रेट बढ़ाने और फ्यूल अलाउंस देने की अपील की है। संगठन का कहना है कि यह हड़ताल शांतिपूर्ण विरोध का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य गिग वर्कर्स की आर्थिक समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करना है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!