Zomato ने बढ़ाया ग्राहकों का खर्च, COD पर देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज

Edited By Updated: 12 Sep, 2026 04:23 PM

zomato increases costs for customers separate fee charged for cod

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी Zomato ने कैश ऑन डिलीवरी (COD) चुनने वाले ग्राहकों से अतिरिक्त शुल्क लेना शुरू कर दिया है। अलग-अलग मामलों में यह Pay on Delivery Fee 5 रुपए से 20 रुपए तक दिखाई दे रहा है। ऐप के बिल समरी में यह शुल्क

नई दिल्ली: ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी Zomato ने कैश ऑन डिलीवरी (COD) चुनने वाले ग्राहकों से अतिरिक्त शुल्क लेना शुरू कर दिया है। अलग-अलग मामलों में यह Pay on Delivery Fee 5 रुपए से 20 रुपए तक दिखाई दे रहा है। ऐप के बिल समरी में यह शुल्क अलग से दिखाया जा रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक, आमतौर पर ग्राहकों से ₹5 का चार्ज लिया जा रहा है, जबकि कुछ मामलों में यह ₹7 और अधिकतम ₹20 तक पहुंच रहा है।

ऑनलाइन पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज

COD शुल्क प्लेटफॉर्म फीस, रेस्टोरेंट पैकेजिंग चार्ज और GST से अलग है। जो ग्राहक ऑनलाइन पेमेंट करते हैं, उनसे यह अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा रहा है। Zomato रोजाना अनुमानित 23-25 लाख फूड ऑर्डर प्रोसेस करता है। ऐसे में प्रति ऑर्डर मामूली शुल्क भी कंपनी के लिए बड़े राजस्व में बदल सकता है।

बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच नया कदम

फूड डिलीवरी मार्केट में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है। Rapido की Ownly सेवा को traction मिल रहा है, जबकि Flipkart भी अपने Eat In फूड-डिलीवरी ऑफरिंग का पायलट कर रहा है। Zomato के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी Swiggy ने फिलहाल COD पर ऐसा कोई शुल्क लागू नहीं किया है। हालांकि, यह देखना होगा कि Swiggy आगे इस मॉडल को अपनाता है या नहीं।

पहले से बढ़ी है Zomato की प्लेटफॉर्म फीस

फूड डिलीवरी कंपनियों ने 2023 में प्लेटफॉर्म फीस लेना शुरू किया था। Swiggy ने शुरुआत में ₹2 प्रति ऑर्डर चार्ज किया था, जिसके बाद Zomato ने भी यह शुल्क लागू किया। इस साल की शुरुआत में Zomato ने प्लेटफॉर्म फीस को ₹12.50 से बढ़ाकर ₹14.99 प्रति ऑर्डर कर दिया था। इस पर GST अलग से लिया जाता है। मौजूदा ऑर्डर वॉल्यूम को देखते हुए फीस में छोटी बढ़ोतरी भी कंपनी के सालाना राजस्व में सैकड़ों करोड़ रुपये जोड़ सकती है।

Zomato में करीब 250 कर्मचारियों की छंटनी

इस बीच अगस्त में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, Zomato ने अपने वर्कफोर्स रिस्ट्रक्चरिंग के तहत करीब 250 कर्मचारियों को नौकरी से हटाया। यह कदम कंपनी के Customer Delight operating model की समीक्षा के बाद उठाया गया।

रिस्ट्रक्चरिंग के तहत Zomato ने हैदराबाद में अपने Customer Delight operations को बंद करने और बाकी इन-हाउस ऑपरेशंस को गुरुग्राम की एक लोकेशन पर समेटने का फैसला किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!