Edited By ,Updated: 16 Jan, 2017 08:37 PM
प्रदेश के तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास मंत्री दीपक जोशी ने दो दर्जन से अधिक लड़कियों को टू-व्हीलर की मरम्मत के लिए मैकेनिक ट्रेङ्क्षनग करने ...
भोपाल : प्रदेश के तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास मंत्री दीपक जोशी ने दो दर्जन से अधिक लड़कियों को टू-व्हीलर की मरम्मत के लिए मैकेनिक ट्रेङ्क्षनग करने के बाद प्रमाण पत्र प्रदान किए। देश में पहली बार शासकीय स्तर पर लड़कियों को टू-व्हीलर की मरम्मत के लिए मैकेनिक की ट्रेनिंग दिलवाई गई।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार जोशी ने 39 प्रशिक्षित लड़कियों को प्रमाण-पत्र एवं टूल-किट प्रदान किया। लड़कियों को मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के सहयोग से क्रिस्प द्वारा 3 माह का प्रशिक्षण दिया गया है।
प्रशिक्षित लड़कियों को वर्कशॉप खोलने के लिए मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना में ऋण भी दिलवाया जाएगा। जोशी ने कहा कि लड़कियों द्वारा खोले जाने वाले पहले वर्कशॉप का उदघाटन मुख्यमंत्री से करवाएंगे। प्रशिक्षित लड़कियां कहीं भी अपना वर्कशॉप शुरू कर सकती हैं।